पाक ने कहा - भारतीय टीवी चैनल ने चलाया एसपी का फर्जी इंटरव्यू
नई दिल्ली। भारत की ओर पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक करने के दावे को खारिज करने के बाद पाकिस्तान ने अंग्रेजी न्यूज चैनल द्वारा किए गए स्टिंग को भी फर्जी बता दिया है।

पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि CNN News 18 ने पाक अधिकृत कश्मीर के पुलिस अधिकारी गुलाम अकबर का फर्जी इंटरव्यू प्रसारित किया है जिसमें कथित तौर पर उसने भारतीय सर्जिकल स्ट्राइक की पुष्टि की है।
गुलाम अकबर ने कहा मेरी आवाज नहीं
पाक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि रिपोर्टर ने खुद का परिचय बतौर इंस्पेक्टर जनरल पुलिस पंजाब दिया था।
वहीं गुलाम अकबर ने फोन पर की गई किसी भी बात से इनकार किया है साथ ही जो इंटरव्यू इंडियन टीवी चैनल द्वारा चलाया जा रहा है उसमें गुलाम की आवाज नहीं है।
पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया की निंदा करते हुए कहा कि घरेलू राजीनीतिक उपयोग के लिए यह जालसाजी की गई। कहा गया कि यह एक स्पष्ट संकेत है कि भारत अपने गलत दावों को साबित करने के लिए बेताब है।
उन्होंने कहा कि हम इस बात की उम्मीद करते हैं CNN इस मामले की गंभीरता को समझेगा और वो जिस भारतीय टीवी चैनल के साथ जुड़ा हुआ है, उसके खिलाफ कार्यवाही करेगा।
पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे पास इस संबंध में अधिकार हैं कि हम टीवी चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकें।
ये है मामला
बता दें कि समाचार चैनल सीएनएन न्यूज18 ने बुधवार को पाकिस्तान के एक पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) से बात करने के बाद कहा कि पाकिस्तान अधिकृत वाले कश्मीर में भारतीय सेना ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की थी और इस हमले में कई आतंकवादियों के साथ सेना के 5 जवान भी शहीद हुए हैं।
'सर्जिकल स्ट्राइक' के एक हफ्ते के बाद सीएनएन न्यूज18 ये दावा किया है कि इस बारे में खुद पुलिस अधिकारी ने चैनल के इनवेस्टिगेशन एडिटर मनोज गुप्ता को फोन पर जानकारी दी है।
हालांकि मनोज गुप्ता ने सच उगलवाने के लिए पुलिस अधिकारी से ये कहा था कि वो उच्चाधिकारी हैं और उन्हें सच सुनना है जिसके बाद पुलिस ने ये सच उगल दिया।












Click it and Unblock the Notifications