कश्मीर मसले पर UN एक विशेष दूत नियुक्त करे- शाहिद अब्बासी
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा मे कश्मीर राग छेड़ा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने महासभा में भाषण देते हुए कहा कि जम्मू और कश्मीर के लिए एक विशेष दूत नियुक्त किया जाना चाहिए। अब्बासी ने कहा कि भारत द्वारा कश्मीर में पेलेट गन का प्रयोग करना जेनेवा समझौते का उल्लंघन है। इस मामले में अंतर्रराष्ट्रीय जांच होनी चाहिए।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इससे पहले अपना भाषण शुरू करते हुए कहा कि भारत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तय हुई शर्त के मुताबिक कश्मीर में जनमत संग्रह के प्रस्ताव से मुकर रहा है। अब्बासी ने कहा कि हम भारत से कश्मीर सहित सभी मुद्दों पर बात करने को तैयार हैं।
वहीं आतंकवाद के मुद्दे पर अब्बासी ने बोलते हुए कहा कि हम आतंकियों की शरणस्थली नहीं है। तालिबानी आतंकी पाकिस्तान में नहीं अफगानिस्तान में रहते है जहां उनका पूर्ण नियंत्रण है। अफगानिस्तान में राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हम बेवहज बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है।
बता दें कि इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए उसे आतंकियों की शरणस्थली बताया था। सुषमा ने कहा कि कुछ देश धर्म के नाम पर आतंकियो को पनाह दे रहे और उनसे अपने हिक साध रहे हैं। सुषमा ने कहा कि हमें ऐसे देशों की निंदा करनी चाहिए जो आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं। यह आतंकवाद भारत समेत पूरे विश्व की शांति को भंग करने का काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications