पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी की मौत, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही, जहां भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा की मौत हो गई है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में रिंदा का नाम सामने आया था। हालांकि अभी तक उसकी मौत की सटीक वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन उसको लेकर सोशल मीडिया पर दो दावे किए जा रहे।

पहले दावे के मुताबिक आतंकी रिंदा की मौत लाहौर के सैन्य अस्पताल में हुई। इसके पीछे की वजह ड्रग्स का ओवरडोज था। वहीं दूसरा दावा बंबीहा ग्रुप ने किया है। उन्होंने रिंदा की मौत की पुष्टि की, साथ ही बताया कि उसके गिरोह ने पाकिस्तान में उसे मार गिराया। हालांकि मौत की वजह चाहे जो हो, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने भी मान लिया है कि वो जिंदा नहीं है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी लंबे वक्त से उसकी तलाश कर रही थी, इसके लिए उस पर 10 लाख का इनाम भी था।
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक रिंदा A+ श्रेणी का आतंकी था। वो ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई में लंबे वक्त से लिप्त था। पिछले काफी वक्त से वो पाकिस्तान में रह कर वहीं से सारे गलत कामों को ऑपरेट करता था। पंजाब में ड्रग्स की सप्लाई बहुत होती है, ऐसे में रिंदा आतंकी संगठनों और वहां के गैंगस्टर्स के बीच बिचौलिए का काम करता था। इसी तरह का सिस्टम उसका हथियार तस्करी में भी सेट था। राज्य के ज्यादातर गिरोह के सदस्य उसके संपर्क में रहते। वहीं इस साल मई में मोहाली के पुलिस खुफिया मुख्यालय पर जो आरपीजी हमला हुआ, उसमें भी रिंदा का हाथ था।
महाराष्ट्र से गया पाकिस्तान
आपको बता दें कि रिंदा मूल रूप से महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है। जब पाकिस्तान में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की मौत हुई, तो रिंदा ने उसका सारा काम टेकओवर कर लिया। महाराष्ट्र, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल में भी ड्रग्स की सप्लाई का जिम्मा उसके पास था।












Click it and Unblock the Notifications