पाकिस्तान के दावे को भारत ने बताया झूठा, कहा- पनडुब्बी ने नहीं लांघी समुद्री सीमा
पाकिस्तान की ओर से पूरी घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरें भी जारी की गई। जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश कर गई थी।
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने एक भारतीय पनडुब्बी के पाकिस्तान की जल सीमा को घुसने का दावा किया था।
पाकिस्तानी नौसेना ने किया था दावा
पाकिस्तान की नौसेना ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी के दक्षिणी तट पर देखी गई थी।
भारत को निशाना बनाते हुए पाक ने कहां-कहां रखे परमाणु हथियार
ये पनडुब्बी पाकिस्तानी जल सीमा ने घुसने की कोशिश कर रही थी। हालांकि पाकिस्तानी नौसेना की ओर से तुरंत की गई कार्रवाई के बाद उसे वापस खदेड़ दिया गया।
पाकिस्तानी नौसेना की ओर से पूरी घटना के वीडियो फुटेज और तस्वीरें भी जारी की गई। जिसमें दिखाया गया है कि भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल सीमा में दिखाई दी।
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
भारतीय नौसेना ने सीधे तौर पर पाकिस्तान के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। प्रवक्ता डीके शर्मा ने इस बात की जानकारी दी।
नवाज कर रहे हैं इंकार लेकिन पाक में हो चुकी है ISIS की एंट्री
भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान ये बताने में असफल रहा है कि आखिर उसने जो पनडुब्बी देखी थी वो किस प्रकार की थी।
दूसरी ओर पाकिस्तानी नौसेना की ओर से कहा गया कि हमने भारतीय पनडुब्बी का वहां तक पीछा किया जहां तक हमारी सीमा थी। ये देश के पनडुब्बी रोधी क्षमता की एक परीक्षा थी।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बरकरार
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से बेहद खराब चल रहे हैं। उरी में हुए आतंकी हमले और फिर भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है।