पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान की नई धमकी- कश्‍मीर पर अगर खामोश रही दुनिया शुरू होगा हिंसा का नया दौर

Recommended Video

    Pakistan की Kashmir पर गीदड़भभकी, अब Imran Khan ने दुनिया को दी धमकी | वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को ट्विटर पर एक बार फिर जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर धमकी दी और दुनिया की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश की है। इमरान ने ट्विटर पर आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्‍मू कश्‍मीर पर दुनिया की चुप्‍पी पर सवाल उठाए। इमरान ने इसके साथ ही अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को इसके गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दे डाली। इमरान ने आरोप लगाया है और कहा है कि अगर दुनिया आज शांत रही तो फिर वह कश्‍मीर में सेरबेरनिका की तरह का नरसंहार और मुसलमानों को खत्‍म होने की घटना को देखेगी।

    15 अगस्‍त को इमरान के ट्वीट

    इमरान ने भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट किए हैं। 15 अगस्‍त को पाकिस्‍तान में ब्‍लैक डे मनाया गया है। यहां के अखबारों में ब्‍लैक बॉर्ड्स थे। राजनेताओं जिसमें इमरान भी शामिल हैं, उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी को काला किया हुआ था। सभी सरकारी बिल्डिंगों पर झंडे आधे झुके हुए थे। सिर्फ इतना ही नहीं आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्‍मद के 1000 समर्थकों ने पीओके के मुजफ्फराबाद में काले झंडे लेकर भारत विरोधी प्रदशर्न तक किए।

    दुनिया भुगतेगी गंभीर नतीजे

    दुनिया भुगतेगी गंभीर नतीजे

    इमरान ने ट्वीट किया और लिखा, 'क्‍या दुनिया ऐसे ही कश्‍मीर में चुपचाप सेरब्रेनिका टाइप नरसंहार को देखती रहेगी?' इसके बाद इमरान ने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को धम की दी। इमरान ने लिखा, 'मैं अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को चेतावनी देना चाहूंगा कि अगर यह होने की मंजूरी दी गई तो फिर इसके कई गंभीर परिणाम होंगे और मुस्लिम वर्ल्‍ड में इसकी कई तरह से प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी जिसमें चरमपंथ की शुरुआत होगी और हिंसा का दौर शुरू होगा।'

    भारत के फैसले से बौखलाए हैं इमरान

    भारत के फैसले से बौखलाए हैं इमरान

    इमरान ने अगली ट्वीट में लिखा, 'पिछले 12 दिनों से कश्‍मीर में कर्फ्यू लगा है, अतिरिक्‍त बलों की मौजूदगी है जहां पर पहले से ही सेना तैनात है। आरएसएस के गुंडों को भेजा जा रहा है, पूरी तरह से कम्‍यूनिकेशन का ब्‍लैक आउट है।' पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 को हटाने का फैसला किया है तब से ही पाकिस्‍तान की तरफ से लगातार ऐसे बयान जारी किए जा रहे जिनसे उसकी बौखलाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    भारत से खत्‍म किए राजनयिक संबंध

    भारत से खत्‍म किए राजनयिक संबंध

    भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य को मिले विशेष दर्जे को खत्‍म कर दिया है। साथ ही जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख को दो संघ शासित प्रदेशों में बांट दिया गया है। इस फैसले के बाद पाक ने भारत के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्‍म कर लिए और उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया को भी निकाल दिया। साथ ही ट्रेन सर्विसेज और लाहौर बस सेवा को भी बंद कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+