इमरान खान की नवाज शरीफ को गुगली, करेंगे बायकॉट
इस्लामाबाद। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की एक गुगली ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इमरान के इस कदम से न सिर्फ नवाज हैरान हैं बल्कि और भी कई लोंगों को उनके फैसले से आश्चर्य हो रहा है। इमरान खान ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बुधवार से शुरू हो रहे संसद के संयुक्त सत्र का बायकॉट करेगी।

पार्टी के सदस्यों ने दी सलाह
इमरान को उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है। संसद का यह संयुक्त सत्र पिछले दिनों भारत की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक और कश्मीर में जारी हालातों के मद्देनजर बुलाया गया है।
इमरान को पार्टी के कुछ सदस्यों ने कहा है कि अगर वह इस सत्र में हिस्सा लेते हैं तो फिर पार्टी की छवि को धक्का पहुंच सकता है।
ऑल पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे इमरान
पीएम नवाज ने सोमवार को ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी और उस समय इमरान ने कहा था कि नवाज जो भी फैसला लेंगे वह उसका समर्थन करेंगे।
हालांकि नवाज ऑल पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे और वह एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने चले गए थे। वहीं पाक के राजनीति विश्लेषकों की मानें तो इमरान का यह फैसला पार्टी के अंदर और विपक्षी नेताओं में फूट डाल सकता है।
नैतिक अधिकार खो चुके नवाज
इमरान ने कहा है कि अगर वह इस ज्वाइंट सेशन का हिस्सा बनते हैं तो फिर वह नवाज के नेतृत्व का समर्थन करेंगे। इमरान पिछले दो वर्षों से नवाज के नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। इमरान के मुताबिक पनामा लीक्स के सामने आने के बाद नवाज नैतिक अधिकार खो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications