भारत सेना से नहीं जीत सकता इसलिए पाक को तोड़ने की कोशिश कर रहा: इमरान खान

इमरान ने नवाज शरीफ को बताया पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए खतरा।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मुखिया इमरान खान ने भारत और अपने देश के प्रधानमत्री नवाज शरीफ पर जमकर हमला बोला है।

imran khan

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने कहा है कि भारत हमसे लड़ नहीं सकता क्योंकि हम भी परमाणु ताकत रखने वाले देश हैं। ऐसे में भारत दूसरा रास्ता अपनाते हुए पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

सोमवार रात आतंकी हमले का शिकार हुए क्वेटा के पुलिस ट्रनिंग सेंटर की स्थिति जानने के लिए क्वेटा के लिए रवाना होने से पहले अपने घर के बाहर इमरान ने ये बातें कहीं। उस दौरान बड़ी संख्या में इमरान के समर्थक वहां जमा थे।

इमरान ने ब्लूचिस्तान के मुख्यमंत्री की आतंकी हमले में भारत का हाथ होने की बात पर कहा कि अगर आपके पास सुबूत हैं तो इसे दुनिया के सामने क्यों नहीं रखा जा रहा है।

पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए नवाज शरीफ खतरा: इमरान खान

इमरान ने पाक के पीएम पर देश की सुरक्षा के खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शरीफ देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। इमरान ने कहा कि पनामा पेपर लीक के बाद प्रधानमंत्री खुद को जवाबदेही से बचाने में लगे हैं।

इमरान खान ने अपने जलसों में भीड़ दिखाने के लिए दहशतगर्दों से मदद के आरोपों पर दूसरे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये जो लोग मुझे सुनने आए हैं इनमें किसको दहशतगर्द दिखते हैं।

इमरान ने कहा कि मेरी रैली में आम शहरी आते हैं, जिनमें नौकरीपेशा, मजदूर, डॉक्टर, छात्र और घरों का काम छोड़कर आईं औरतें तक होती हैं। उन्होंने कहा कि ये दहशतगर्द नहीं आम पाकिस्तानी हैं, जो देश की व्यवस्था ने ऊब चुके हैं। इमरान ने क्वेटा हमले की भी कड़ी निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+