दूसरी पत्नी बोली- भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान, बताई ये वजह
इस्लामाबादः पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के नेता इमरान खान ने इसी सप्ताह 65 साल की उम्र में तीसरी शादी कर ली। उन्होंने ये शादी पांच बच्चों की मां से की। अब उनकी दूसरी पत्नी ने इमरान खान पर आरोप लगाया है कि वो भरोसेमंद नहीं हैं। इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान का कहना है कि कहा है जब वह उनकी पत्नी थीं तो इमरान बुशरा को डेट कर रहे थे।

रेहम ने लगाए आरोप
एक इंटरव्यू में रेहम ने आरोप लगाया है कि इमरान खान और बुशरा पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रेहम ने इमरान खान पर कई आरोप लगाए हैं। रेहम के मुताबिक दोनों ने 2 महीने पहले ही निकाह कर लिया था। रेहम का कहना है कि 'मैं जानती हूं कि उन्होंने 1 जनवरी को निकाह कर लिया था और खुलासा बाद में किया। ठीक ऐसा ही उन्होंने मुझसे शादी करने के बाद किया था।'

पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से हुई थी।
बता दें, इमरान खान ने पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहे। बाद में दोनों में तलाक हो गया। ये तलाक साल 2004 में हुआ। इस तलाक के बाद पाकिस्तान की जानी-मानी टीवी प्रेजेंटर रेहम खान ने इमरान खान ने साल 2015 में शादी कर ली। लेकिन दोनों का ये रिश्ता महज 10 महीनों तक ही चला।

इमरान खान की तीसरी पत्नी 50 साल की हैं
बता दें, इमरान खान की तीसरी पत्नी 50 वर्षीय बुशरा की 1989 में खवार फरीद मेनका से शादी हुई थी। उनके पति कस्टम ऑफिसर हैं। बुशरा को 5 बच्चें भी है। बुशरा मेनका एक आध्यात्मिक गुरु हैं। अधात्यमाकि गुरु के तौर पर अपने कार्यों के लिए वो पाकिस्तान में काफी फेमस भी हैं। बताया जा रहा है इमरान खान भी एक धार्मिक कार्यों के नाते उनके पास जाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications