'इमरान खान को मारा गया था लेकिन...', पार्टी ने PM शरीफ, ISI अधिकारी समेत 3 को ठहराया दोषी

'इमरान खान को मारा गया था लेकिन...', पार्टी ने PM शरीफ, ISI अधिकारी समेत 3 को ठहराया दोषी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को वजीराबाद में एक रैली के दौरान गोली चलाई गई। इस जानलेवा हमले में इमरान खान घायल हो गए हैं, उनके पैर में गोली लगी है। इस घटना से पाकिस्तान में उथल-पुथल मच गया है। गोलीबारी में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) का एक कार्यकर्ता मारा गया और इस घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने गोली चलाई थी। अब इस मामले को पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने एक साजिश बताया है। इमरान खान की पार्टी ने इस घटना के लिए तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

इमरान खान की पार्टी ने इन तीन लोगों पर लगाए हमले का आरोप?

इमरान खान की पार्टी ने इन तीन लोगों पर लगाए हमले का आरोप?

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने तीन बड़े लोगों पर इमरान खान पर हुए हमले का जिम्मेदार बताया है। पार्टी ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, राणा सनाउल्लाह और आईएसआई के अधिकारी मेजर जनरल फैसल को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया है। पीटीआई नेता फवाद चौधरी, मियां असलम इकबाल ,इमरान असद उमर और अन्य पार्टी नेताओं ने जोर देकर कहा है कि पीएम शहबाज शरीफ, पीएमएल-एन नेता और संघीय आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह और एक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर इस हमले के दोषी हैं।

इन आरोपों पर PM शरीफ का नहीं आया कोई जवाब

इन आरोपों पर PM शरीफ का नहीं आया कोई जवाब

हालांकि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के इन आरोपों पर फिलहाल पीएम शहबाज शरीफ या मेजर जनरल फैसल ने कोई बयान नहीं दिया है। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर हुए हमले की निंदा की है। पाक पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर लिखा था, ''मैं इमरान खान पर फायरिंग की निंदा करता हूं। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं और मैंने फौरन रिपोर्ट मांगी है। उम्मीद है कि इमरान ओर बाकी जख्मी लोग जल्द स्वस्थ्य हो जाएंगे। हम पंजाब सरकार को इस वक्त पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।'' पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी जैसे पाकिस्तानी नेताओं ने भी हमले की निंदा की है।

कैसी है इमरान खान की हालत?

कैसी है इमरान खान की हालत?

पीटीआई नेताओं ने कहा है कि इमरान खान के दाहिने पैर में चोट लगी है और वह खतरे से बाहर हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि इमरान खान को इलाज के लिए लाहौर के शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया। टेलीविजन फुटेज में घायल इमरान खान को गोली लगने के बाद समर्थकों का हाथ हिलाते और फिर अपने बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाते हुए दिखाया गया है।

गोलीबारी में पीटीआई का एक कार्यकर्ता मारा गया और पार्टी नेता अहमद चट्ठा और फैसल जावेद सहित 13 अन्य घायल हो गए। एक पीटीआई समर्थक के साथ हाथापाई के बाद पिस्टल से लैस एक संदिग्ध को शूटिंग स्थल पर गिरफ्तार कर लिया गया।

'यह एक हत्या की कोशिश...'

'यह एक हत्या की कोशिश...'

पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने रायटर को बताया, "यह साफतौर पर एक हत्या की कोशिश थी। इमरान खान को मारा गया था। लेकिन वह स्थिर है। बहुत खून बह रहा था।'' एक अन्य पीटीआई नेता फैसल सुल्तान ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा कि एक्स-रे में इमरान खान के पैर में गोलियों के छर्रे और उनकी पिंडली की हड्डी में एक चिप का पता चला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+