पाक ने दी धमकी, अगर तोड़ी सिंधु नदी संधि तो जाएंगे इंटरनेशनल कोर्ट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने सिंधु नदी संधि को लेकर भारत को धमकी दी है। अजीज ने कहा है कि अगर भारत ने सिधु नदी संधि खत्म की तो फिर पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय अदालत जाएगा। अजीज ने यह बात उस समय कही जब वह मंगलवार को पाक की नेशनल एसेंबली में जवाब दे रहे थे।

पाक ने बताया आर्थिक आतंकवाद
अजील ने एसेंबली को बताया कि भारत अंतराष्ट्रीय कानूनों के बाद एकतरफा फैसला लेकर इस संधि से पीछे नहीं हट सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस समय कारगिल और सियाचिन की जंग के समय दोनों देश आमने सामने थे, उस समय भी इस संधि पर कोई खतरा नहीं आया था और इसे स्थगित नहीं किया गया था।
उन्होंने एसेंबली को बताया कि भारत अगर इस संधि का उल्लंघन करेगा तो पाक इंटरनेशनल कोर्ट जाएगा। अजीज ने कहा कि सिंधु के पानी को पाकिस्तान आने से रोकना आर्थिक आतंकवाद सरीखा होगा।
पीएम मोदी का कड़ा संदेश
गौरतलब है कि सोमवार को पीएम मोदी ने इस मसले पर एक मीटिंग की है। पीएम मोदी ने पाक को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं।
जो मीटिंग पीएम मोदी ने की उसमें विदेश सचिव एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, प्रधान सचिव नृपेन्द्र मिश्रा समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
उरी में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी खटास आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications