पाकिस्‍तान: पश्‍तो को सिंगर को मनाने गया था पति, नहीं मानी तो मार दी गोली

पेशावर। पाकिस्तान खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के नौशेरा जिले में पश्तो रंगमंच की मशहूर कलाकार और गायिका रेशमा गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रेशमा का पति फैदा खान के साथ रिश्‍ता ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए वह अपने माता-पिता के घर पर रह रही थीं। फैदा खान बुधवार को अपनी ससुराल पहुंचे और वहीं पर रेशमा की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

 Husband kills popular Pashto stage actress in Pakistan

पुलिस के अनुसार, रेशमा के भाई ने फैदा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फैदा विदेश में काम करता है और कुछ दिन पहले ही पाकिस्‍तान लौटा था। वह बुधवार को रेशमा को मनाने के लिए नौशेरा स्थित उनके घर गया था, लेकिन रेशमा ने उसके साथ वापस लौटने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर भड़क गया और रेशमा पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद
रेशमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कुछ महीने पहले पाकिस्तान की मशहूर अदाकार और गायक सुमबुल खान की एक निजी पार्टी में डांस करने से मना करने पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। सुमबुल को एक निजी पार्टी में परफॉर्म करने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने निजी पार्टी में कार्यक्रम पेश करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद तीन लोग उनके घर में घुस आए। सुमबुल ने भागने का प्रयास किया, इसी दौरान हमलावरों ने उन्‍हें गोलियों से भून दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+