हाफिज सईद और नवाज शरीफ की अपील पर 'ब्लैक डे', इस्लामाबाद में हुर्रियत के पोस्टर्स
इस्लामाबाद। 19 जुलाई को पाकिस्तान ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की सुरक्षाबलों के हाथों हुई मौत के बाद ब्लैक डे मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से इस दिन के बारे में ऐलान किया गया था। लेकिन इस मौके पर इस्लामाबाद में हुर्रियत कांफ्रेंस के पोस्टर्स लगे हुए थे। इन पोस्टर्स में कश्मीर में भारत अधिकृत कश्मीर कहा गया है।

हाफिज सईद का 'कश्मीर कांरवां'
पीएम नवाज शरीफ ही नहीं लश्कर- ए-तैयबा के आतंकी और मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भी ब्लैक डे के लिए अपील की थी।
इस दिन पर हाफिज सईद 'कश्मीर कांरवां' को लाहौर से लेकर इस्लामाबाद पहुंचा। मंगलवार को हाफिज सईद ने जम्मू कश्मीर की ओर मार्च करने की भी कसम खाई है।
नवाज और सईद एक जैसे
नवाज शरीफ और हाफिज सईद दोनों ही वानी से हमदर्दी जता चुके हैं। पीएम शरीफ ने तो वानी को शहीद तक करार दे दिया था। आज भी पाकिस्तान के कई हिस्सों में कश्मीर पर रैलियों का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सभी सरकारी अधिकारी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
नवाज ने बताए ब्लैक डे के मायने
पीएम नवाज शरीफ के मुताबिक कश्मीर में इंडियन आर्मी की ओर से हो रहे जुल्मों की वजह से कश्मीरियों के साथ खड़े होने के मकसद से ब्लैक डे की अहमियत है।
पाक सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक ऐसा कश्मीरियों को अपना राजनीतिक, नैतिक और राजनयिक समर्थन देने के मकसद से किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications