HRC में पाक पर जमकर बरसा भारत, बोला- मानवाधिकार रिकॉर्ड में आई गिरावट, अल्पसंख्यकों का हो रहा उत्पीड़न
HRC में पाक पर जमकर बरसा भारत, बोला- मानवाधिकार रिकॉर्ड में आई गिरावट, अल्पसंख्यकों का हो रहा उत्पीड़न

मानवाधिकार परिषद (HRC) में भारत ने पाकिस्तान में मानवधिकार मामलों का दुनिया भर के सामने खुलासा करते हुए जमकर लताड़ लगाई। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव पवन बधे ने कहा कि मानवधिकारी के रिकॉर्ड में भारी गिरावट आई है। पाकिस्तान में शिया, हजारा मुस्लिमों समेत अल्पसंख्यकों को हिंसा और प्रणालीगत (सिस्टेमैटिक) उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है।
पवन बधे ने मानवाधिकार परिषद सहित पाकिस्तान की मानवाधिकार समीक्षा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी ने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाके में लोगों का उत्पीड़न जारी रखा है। मानवधिकार के रक्षकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को टॉरगेट करने के लिए पाकिस्तान मनमाने तरीके से अपहरण, जबरन लापता, मनमानी हिरासत और यातना का उपयोग राज्य नीति के उपकरण के रूप में किया जा रहा है।
जिनेवा में स्थायी मिशन के फर्स्ट सेकेट्री पवन ने कहा पाकिस्तान अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से निकलने वाले आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय, सत्यापन योग्य, अपरिवर्तनीय और निरंतर कार्रवाई करे।
#WATCH | Pakistan human rights record has deteriorated drastically. Muslim minorities in Pak incl Shias, Hazaras have been subjected to violence & systemic persecution: Pawan Badhe, First Secy, Permanent Mission in Geneva at Pakistan's Human Rights review at Human Rights Council pic.twitter.com/pl1q7MKfzh
— ANI (@ANI) January 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications