योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने पर पाकिस्तान में कैसी हलचल थी
पाकिस्तान की मीडिया भी रख रही थी योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर नजर। डॉन से लेकर कई मीडिया संस्थानों की ओर से आई है योगी के सीएम बनने पर प्रतिक्रिया।
इस्लामाबाद। रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी हो रही थी। इस ताजपोशी भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी नजर रखी जा रही थी। पाकिस्तान की मीडिया की ओर से योगी के सीएम बनने पर तरह-तरह से प्रतिक्रियाएं दी गई हैं।
यूपी के 21वें सीएम हैं योगी
पाक मीडिया ने योगी को हिंदुत्व का मुखौटा, कठोर और कट्टरपंथी नेता करार दिया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री बनें हैं। उनकी पार्टी बीजेपी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में 300 से ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं और इसे बीजेपी का एक एतिहासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि जब योगी के हाथों यूपी की सल्तनत आई तो पाकिस्तान में कितनी और कैसी हलचलें थीं।

द डॉन
पाकिस्तान के लीडिंग न्यूजपेपर द डॉन ने लिखा है, 'हिंदुत्व का मुखौटा उतरा: योगी आदित्यनाथ जो बीजेपी के सबसे कठोर चेहरे हैं अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।' हालांकि द डॉन ने एक भारतीय वेबसाइट की रिपोर्ट का हवाला भी लिया और इस पर ही आधारित करके अपनी रिपोर्ट की हेडलाइन तैयार की। डॉन की रिपोर्ट नेआदित्यनाथ के राजनीति के पटल पर चमकने के बारे में भी लिखा है साथ ही यह भी कहा है कि योगी को उनकी कठोर मुसलमान-विरोधी सोच के लिए भी जाना जाता है।

जियो न्यूज और एक्सप्रेस ट्रिब्यून
पाकिस्तान के एक और न्यूज चैनल जियो की वेबसाइट ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। जियो न्यूज ने लिखा है कि बीजेपी ने भारत के सबसे बड़े राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुख्यात हिंदू कट्टरपंथी को सीएम चुना है। एक और पाकिस्तानी न्यूजपेपर प्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक एक हिंदू कट्टरपंथी उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेगा।

समा न्यूज और अलजजीरा
पाकिस्तान की एक और न्यूज वेसबाइट समा न्यूज ने लिखा है कि हिंदुत्व कट्टरपंथी अब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया है। वहीं अल-जजीरा ने योगी के सीएम बनने पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक फ्रायरब्रांड नेता को यूपी का सीएम चुना है।

न्यूयॉर्क टाइम्स
अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स ने योगी को फायरब्रांड नेता तो बताया लेकिन साथ ही साथ यह भी कहा कि योगी पर बार-बार मुसलमान विरोधी भावनाओं को भड़काने का आरोप लगता रहा है। पीएम मोदी के उन्हें उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने का फैसला कई लोगों को चौंका गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ये वे लोग हैं जो पीएम मोदी को एक विकास करने वाले नेता के तौर पर जानते हैं।

बीबीसी
ब्रिटिश मीडिया बीबीसी की ओर से लिखा गया है कि भारत की सत्ताधारी पार्टी ने एक विवादित हिंदु धार्मिक नेता को जिसे मुसलमान विरोधी बातों के लिए जाना जाता है, एक ऐसे राज्य का सीएम बनाया है, जो देश का सबसे बड़ा राज्य है और जहां की आबादी सबसे ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications