26/11 के गुनाहगार हाफिज सईद ने की पेरिस आतंकी हमलों की निंदा

लाहौर। 26/11 जैसे खतरनाक हमलों से भारत को दहलाने वाले लश्‍कर-ए-तैयबा के चीफ और मोस्‍ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। हाफिज ने इसे पश्चिम में इस्लाम के बढ़ते प्रभाव को रोकने की साजिश बताया है।

hafiz-saeed

पाकिस्‍तान की न्‍यूज एजेंसी को दिए इंटरव्‍यू में हाफिज ने कहा है कि पश्चिमी दुनिया के मुसलमान खासकर फ्रांस के मुसलमानों को पेरिस हमले के लिए न दोष देना चाहिए और न निशाना बनाना चाहिए। साथ ही सईद ने पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्‍लेयर का नाम भी अपने इंटरव्‍यू में लिया।

ब्लेयर के हवाले से सईद ने कहा कि सच तो यह है कि कुछ दिन पहले पूर्व ब्रिटिश पीएम प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने आईएसआईएस के लिए पश्चिमी ताकतों को जिम्‍मेदार ठहराया था और यह एक गलती थी।

सईद ने इस इंटरव्‍यू में आगे कहा है कि आईएसआईएस मुसलमानों के खिलाफ पश्चिमी मुहिम की वजह से पैदा हुआ है। आपको बता दें कि अमेरिका ने सईद पर 66 करोड़ रुपए का इनाम रखा है।

मुंबई हमले के सिलसिले में पाकिस्तान ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जिनमें हाफिज सईद भी शामिल था। मगर कोर्ट ने उसे सुबूतों के अभाव में कुछ दिन बाद छोड़ दिया था। हाफिज ने हमेशा मुंबई हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+