हाफिज की नई चाल, कश्‍मीर में घायल लोगों के इलाज के लिए आएगी मेडिकल टीम

लाहौर। मुंबई हमलों के मास्‍टरमाइंड और कश्‍मीर समेत भारत में आतंकवाद फैलाने वाले हाफिज सईद ने कश्‍मीर मसले पर दुनिया का ध्‍यान आकर्षित करने के लिए अब एक नई चाल चली है। जमात-उद-दावा (जेयूडी) हाफिज जिसका मुखिया है, अब वह अपनी एक मेडिकल टीम भारत भेजेगी।

hafiz-saeed-jud-team-india

मंगलवार को वीजा के लिए अप्‍लाई

30 लोगों की इस टीम में डॉक्‍टरों से लेकर पैरामेडिकल स्‍टाफ तक होगा। यह टीम मंगलवार को कश्‍मीर आने के मकसद से भारत के वीजा के लिए अप्‍लाई करने वाली है।

जेयूडी के अधिकारी अहमद नदीम ने एक बयान में कहा है कि मुस्लिम मेडिकल मिशन के तहत 30 डॉक्‍टरों वाली एक टीम मंगलवार को भारत के वीजा के लिए अप्‍लाई करने वाली है।

लोगों का इलाज करने की तमन्‍ना

टीम कश्‍मीर पहुंच कर इंडियन आर्मी के साथ संघर्ष में घायल हुए कश्‍मीरी नागरिकों को इलाज मुहैया कराना चाहती है। जेयूडी के मुताबिक टीम में आई स्‍पेशलिस्‍ट्स को खासतौर पर जगह दी गई है ताकि उन लोगों को जल्‍दी से जल्‍दी इलाज मुहैया कराया जा सके जिन्‍हें आंखों की गंभीर चोट से गुजरना पड़ रहा है।

-
-
-
-
JuD members to visit Kashmir, India

JuD members to visit Kashmir, India

-
-
-

जेयूडी ने बताया कर्तव्‍य

जब नदीम से पूछा गया कि इस्‍लामाबाद में स्थित भारतीय दूतावास कैसे इस टीम की रिक्‍वेस्‍ट पर प्रतिक्रिया करेगा तो उनका जवाब था कि इस संबंध में पाकिस्‍तान सरकार उसकी मदद कर रहे हैं।

इस बीच इस मिशन के प्रेसीडेंट प्रोफेसर डॉक्‍टर जफर इकबाल चौधरी ने कहा है कि भारत की सरकार घायलों को ठीक से उपचार नहीं मुहैया करा रही है। इसलिए यह जेयूडी का कर्तव्‍य है कि वह कश्‍मीर पहुंचकर लोगों की मदद करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+