पाक के हालातों के लिए आतंकी हाफिज सईद ने भारत को बताया दोषी

पाकिस्‍तान में मौजूद लश्‍कर-ए-तैयबा के आंतकी हाफिज सईद ने भारत पर आरोप लगाया कि उसके देश में मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता के पीछे भारत की साजिश है।

कराची। पाकिस्‍तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद जो खुद कई आतंकी हमलों का मास्‍टरमाइंड है, उसने भारत पर आरोप लगाया है। हाफिज सईद का कहना है कि पाकिस्‍तान में वर्तमान में जो भी राजनीति हालात हैं, उसके पीछे भारत की साजिश है।

hafiz-saeed-pakistan-india-kashmir.jpg

भारत की एक चाल

सईद की मानें तो कश्‍मीर में लोगों की आवाज से दुनिया का ध्‍यान हटाने के लिए भारत ने एक चाल चली है। इन दिनों पाक सरकार और सेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सईद ने पाक सरकार और विपक्ष से अपील की है कि दोनों मिलकर पाक की एकता के लिए काम करें।

पाक में राजनीतिक संकट

पाक के न्‍यूजपेपर द डॉन की ओर से जानकारी दी गई है कि हाफिज सईद ने सरकार और विपक्ष से सभी मुद्दों को सुलझाने की अपील की है।

हाफिज ने कहा है कि दोनों को एक साथ काम करना होगा ताकि अंतराष्‍ट्रीय समुदाय पाक को निशाना न बनाए। हाफिज का दावा है कि क्‍वेटा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाक में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है।

कश्‍मीर पर ध्‍यान लगाएं राजनेता

सईद का आरोप है कि पाक को अब कश्‍मीर की चिंता करनी होगी क्‍योंकि अब यह मुद्दा देश की राजनीति से बाहर होता जा रहा है। सईद ने ये बातें उस समय कहीं जब वह मरकज-ए-ताक्‍वा में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+