अंजू को पाकिस्‍तान सरकार देगी नौकरी और मकान , नसरुल्‍लाह ने किया दावा और बच्‍चों को लेकर बोली ये बात

Anju Nasrullah Love Story: भारत में अपने दो बच्‍चों और पति को छोड़कर पाकिस्‍तान गई अंजू थॉमस ने वहां पर अपने प्रेमी नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया है। इतना ही नहीं उसने अपना धर्म परिवर्तन करके इस्‍लाम धर्म कबूल कर लिया है। भारत की बाघा सीमा लांघकर पाकिस्‍तान गई अंजू नसरुल्‍लाह के घर में उसके साथ रह रही है। वहीं नसरुल्‍लाह ने अब एक बड़ा दावा किया है। नसरुल्‍लाह ने दावा किया है कि पाकिस्‍तान सरकार जल्‍द सरकारी नौकरी देगी साथ ही उसे यहां रहने के लिए घर भी देने वाली है।

Anju Nasrullah Love Story

इंडिया डेली न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में नसरुल्‍लाह ने कहा चूंकि अंजू ने मुझसे निकाह किया है और इस्‍लाम धर्म कबूल कर मुसलमान बन चुकी है इसलिए सरकार उसे जल्‍द पाकिस्‍तानी की नागरिकता भी देगी।

क्‍या भारत अपने बच्‍चों को लेने आएगी अंजू?

नसरुल्‍लाह ने कहा कि अंजू का पाकिस्‍तान का ट्यूरिस्‍ट वीजा 20 अगस्‍त को खत्‍म हो जाएगा। तब अंजू भारत जाएगी और वहां से अपने बच्‍चों को साथ लेकर यहां पाकिस्‍तान वापस लौटेगी। नसरुल्‍लाह ने ये भी कहा अगर अंजू बच्‍चों के साथ पाकिस्‍तान लौट कर नहीं आती है तो वो उसे और उसके बच्‍चों को लेने भारत आएगा। नसरुल्‍लाह ने हाल ही में ये भी बयान दिया था कि अंजू की जान को खतरा है।

क्‍या दबाव में अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपनाया

नसरुल्‍लाह ने कहा इस्‍लाम धर्म अपनाने के लिए अंजू पर कोई दबाव नहीं डाला गया है। उसने अपनी मर्जी से इस्‍लाम धर्म कबूल किया है। अंजू के फेसबुक प्रेमी नसरुल्‍लाह ने दावा किया कि सीमा ने भारत में अपने पति से तलाक लेने लिए कोर्ट में अपील की है और अंजू पिछले तीन साल से अपने पति से अलग रह रही थी।

क्‍या अंजू के बच्‍चों को भी इस्‍लाम धर्म कबूल करना होगा?

नसरुलाह ने कहा कि अंजू के बच्‍चों का धर्म परिवर्तन करवाना कोई जरूरी नहीं है, हमने जैसे अंजू पर इस्‍लाम धर्म को कबूल करने के लिए मजबूर नहीं किया वैसे ही बच्‍चे भी अपना निर्णय लेने के लिए स्‍वत्रंत्र हैं।

पति बोला अंजू को नहीं दूंगा तलाक

अंजू के भाारतीय पति ने कहा है कि वो ना ही तो अंजू को अपने बच्‍चे देगा और ना ही उसे तलाक देगा। इसके साथ ही उसने कहा जब मैंने अभी उसे तलाक दिया ही नहीं तो उसकी पाकिस्‍तानी नसरुल्‍लाह से निकाल कानूनी तौर पर मान्‍य नहीं है। याद रहे अंजू के बच्‍चों को जब अपनी मां के पाकिस्‍तानी दोस्‍त के पास जाने की बात पता चली तो उन्‍होंने भी अपनी मां के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

अंजू-नसरुल्‍लाह की फेसबुक लव स्‍टोरी

राजस्‍थान के अलवर की रहने वाली अंजू थॉमस की पाकिस्‍तानी नसरुल्‍लाह से दोस्‍ती फेसबुक के जरिए हुई। पिछले तीन साल से वो दोनों फेसबुक फ्रेंड थे। अंजू ने अपने पति से बताया कि वो जयपुर जा रही है और वो अपने फेसबुक प्रेमी के पास वीजा, पासपोर्ट के साथ सरहद की सीमा पार कर पाकिस्‍तान पहुंच गई।

जब इस बात का खुलास हुआ तो सुर्खियों में आते ही पहले अंजू और नसरुल्‍लाह दोनों ने प्‍यार मोहब्बत और शादी की बात से इनकार कर दिया था। हालांकि एक दिन बाद ही उन्‍होंने वहां निकाह कर लिया। प्री वेडिंग शूट का वीडियो करवाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+