कराची में जियो टीवी के संपादक हामिद मीर को गोली मारी गई, जख्मी

इस वक्त आपातकाल में उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी 2011 में उन की कार में बम फिट किया गया था। जियो टीवी के संपादक के तौर पर उनका पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान है। मीर ने तमाम कठिन परिस्थितियों में पत्रकारिता को मिशन के तौर पर जारी रखा है। अपने चचिर्त शो- कैपिटल टॉक में उन्होंने ना सिर्फ अपने मुल्क, बल्कि बाकी देशों के मसलों को भी गंभीरता से उठाया है।
चार डॉक्टरों का पैनल उनके इलाज में लगा हुआ है। हुकूमत की तमाम हस्तियों ने उनकी सलामती के लिए दुआएं करना शुरु कर दिया है। उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इलाज के लए उन्हें इमर्जेंसी में भर्ती करवाया गया है। लगातार कई गोलियां उन्हें लगी हैं, जिसके चलते उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications