जनरल राहील शरीफ का दावा, पहले की तुलना में कहीं ज्यादा ताकतवर पाक
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ का कहना आज पाकिस्तान सेना सबसे ज्यादा ताकतवर।
लाहौर। उरी आतंकी हमले के बाद भारत अतंराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों में लगा हुआ है। भारत के प्रयासों के बीच ही पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा है कि आज पाकिस्तान पहले की तुलना में कहीं ज्यादा ताकतवर है और पहले की तुलना में एक साथ है।

रविवार को दिया बयान
जनरल शरीफ ने यह बात रविवार को लाहौर में आयोजित पहले इंटरनेशनल पेस कॉम्पटीशन के दौरान कही।
इस कॉम्पटीशन में सऊदी अरब, जॉर्डन, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव्स, कतर, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, रूस, टर्की और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शिरकत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम छह दिनों तक चलेगा।
जर्ब-ए-अज्ब की तारीफ
जनरल राहील शरीफ ने पाकिस्तान के एंटी-टेररिज्म ऑपरेशन जर्ब-ए-अज्ब का भी गुणगान किया। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की वजह से क्षेत्र में स्थिरता आई है। उन्होंने दावा किया दुनिया के किसी देश ने इस तरह का एंटी-टेररिज्म ऑपरेशन अभी तक नहीं चलाया।
पाक ने किया आतंकियों का खात्मा
जनरल राहील शरीफ के मुताबिक आज पाक के सैनिक गर्व के साथ कह सकते हैं कि उन्होंने पाक-अफगान सीमा से आतंकियों को खत्म करने और उनका सफाया करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।
हैरानी की बात है कि जिस समय पाक सेना प्रमुख ये दावे कर रहे थे अमेरिकी एक सीनियर कमांडर कह रहे थे कि हक्कानी नेटवर्क का आका पाक में खुलेआम घूम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications