पाकिस्‍तान के पूर्व उच्‍चायुक्‍त बासित पॉर्न स्‍टार जॉनी सिन्‍स को समझ बैठे कश्‍मीर का पत्‍थरबाज, जमकर उड़ा मजाक

Recommended Video

    Pakistan के पूर्व उच्चायुक्त Abdul Basit पोर्न स्टार को लेकर क्यों हुए Troll ? | वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य का विशेष दर्जा खत्म किया है, पाकिस्‍तान की सरकार और यहां के मंत्री मानवाधिकार को लेकर जमकर शोर मचा रहे हैं। क्‍या प्रधानमंत्री इमरान खान और क्‍या उनके स्‍टाफ के लोग, कश्‍मीर को लेकर इस तरह का वॉर हिस्‍टीरिया पैदा कर रहे हैं कि ट्टिवर पर अपनी गलतियों की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं। अब भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त अब्‍दुल बासित ने ऐसी ही गलती कर दी है। बासित को पॉर्न स्‍टार जॉन सिन्‍स और कश्‍मीरी युवक में शायद अंतर नहीं पता है। अपनी इसी 'अज्ञानता' की वजह से बासित ट्विटर पर मजाक का नया विषय बन गए हैं।

    यूजर्स को मिला काफी मसाला

    सोमवार को बासित ने भारत-विरोधी भावनाएं भड़काने के चक्‍कर में ट्टिवर यूजर्स को मजाक बनाने का काफी मसाला दे डाला। बासित ने सिन्‍स को कश्‍मीर का पत्‍थरबाज बताने वाली एक ट्वीट का री-ट्वीट कर डाला। एक यूजर ने सिन्‍स की एडल्‍ट फिल्‍म की एक फोटो के साथ एक ट्वीट पोस्‍ट की थी। बासित खुद को रोक नहीं पाए और उन्‍होंने इसे री-ट्वीट कर डाला। जिस ट्वीट को उन्‍होंने री-ट्वीट किया था उसमें लिखा था, 'युसूफ फ्रॉम अनंतनाग, पैलेट की वजह से उसकी आंख की रोशनी चली गई है, प्‍लीज आवाज उठाइए।'

    गलती का हुआ अहसास

    गलती का हुआ अहसास

    बासित की इस गलती की तरफ जर्नलिस्‍ट नायला इनायत ने यूजर्स का ध्‍यान आकर्षित किया। नायला ने बासित की गलती का स्‍क्रीन शॉट अपने हैंडल से ट्वीट किया था। बासित को थोड़ी देर बाद अपनी गलती का अहसास हुआ लेनिक तब तक उनका नुकसान हो चुका था। लोग उनका मजाक बनाने वाली ट्वीट, नायला की ट्वीट के साथ कर चुके थे।

    साल 2014 से 2017 तक भारत में बासित

    एक यूजर ने लिखा, 'जॉनी सिन्‍स प्‍लम्‍बर, एक डॉक्‍टर, एक टीचर और एक एस्‍ट्रोनॉट बन चुके हैं लेकिन पाकिस्‍तान ने अब उनका स्‍तर और गिरा दिया, अब उन्‍हें एक पत्‍थरबाज भी बना दिया है।' अब्‍दुल बासित साल 2014 से 2017 तक भारत में पाकिस्‍तान के उच्‍चायुक्‍त रहे हैं। फिलहाल वह पाकिस्‍तान में एक टीवी शो होस्‍ट करते हैं।

    पाकिस्‍तान ने तोड़े संबंध

    पाकिस्‍तान ने तोड़े संबंध

    पांच अगस्‍त को भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 खत्‍म कर दिया था। उसके बाद से ही भारत और पाक के बीच तनाव बरकरार है। पाकिस्‍तान ने नई दिल्‍ली के साथ राजनयिक संबंध खत्‍म कर लिए और भारत के उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया को देश से चले जाने को कह दिया था। पाक ने भारत के साथ व्‍यापार खत्‍म कर लिया है और हर तरह की बस और ट्रेन सेवा को भी ठप कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+