पाकिस्तान: फ्रांस पर मचे घमासान में कूदे शोएब अख्तर, राष्ट्रपति मैंक्रो पर ट्वीट के जरिए साधा निशाना
इस्लामाबाद। फ्रांस और यहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की तरफ से इस्लाम पर की गई टिप्पणी की वजह से भड़का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं रहा है। टर्की और अरब के दूसरे देशों में तो फ्रेंच प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार चल ही रहा था कि अब बांग्लादेश में भी फ्रांस के सामानों का बहिष्कार शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने भी फ्रांस की निंदा की है और अब पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। शोएब ने ट्वीट की मैंक्रो पर निशाना साधा है।

नफरत का इनकार करने की आजादी
शोएब ने अपनी ट्वीट के जरिए कहने की कोशिश की कि एक तरफ तो फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो कहते हैं कि उनका देश पैंगबर मोहम्मद के कार्टून नहीं छोड़ेगा लेकिन यही मैंक्रो जब फ्रेंच प्रॉडक्ट्स को बायकॉट किया जाता है तो मुसलमान देशो से बायकॉट बंद करने की अपील करते हैं। शोएब ने लिखा, 'आपको अगर नफरत करने की आजादी है तो हमारे पास आपकी नफरत का इनकार करने की आजादी है।' मैंक्रो ने 16 अक्टूबर को बेदर्दी से मारे गए हिस्ट्री टीचर सैमुअल पैटी की सराहना की थी और उन्होंने कसम खाई थी कि वह इस्लामिक चरमपंथी गतिविधियों से आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

फ्रांस में हैं सबसे ज्यादा मुसलमान
फ्रांस के राष्ट्रपति मैंक्रो ने पिछले दिनों पैटी को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में कहा था, 'यह लड़ाई उस गणतंत्र को बचाने के लिए है जिसका आप चेहरा हैं।' पैटी की निर्ममता से हत्या के दो हफ्ते बाद मैंक्रो ने इस्लाम को एक ऐसे धर्म के तौर पर करार दिया जो संकट में है। उन्होंने इसके साथ ही फ्रांस में कड़े कदमों का ऐलान कर दिया जिनकी मदद से चरमपंथी गतिविधियों से निबटा जा सकेगा। फ्रांस में अब पैगंबर मोहम्मद के कार्टून जमकर शेयर किए जा रहे हैं। फ्रांस, पश्चिमी यूरोप का वह देश है जहां पर मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है। अब कुछ लोगों ने अथॉरिटीज पर धर्म के नाम पर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications