रेहम को इमरान ने एक एसएमएस के जरिए दिया था तलाक
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान जिन्होंने अपनी पत्नी और पूर्व बीबीसी जर्नलिस्ट रेहम को तलाक दिया है, उनके बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा ब्रिटेन के न्यूजपेपर डेली मेल ने किया है।

डेली मेल ने दावा किया है कि पूर्व क्रिकेटर और अब राजनेता इमरान खान ने रेहम को एसएमएस के जरिए तलाक दिया था।
मेल के दावे पर अगर यकीन करें तो रेहम को यह एसएमएस उस समय मिला जब वह पाकिस्तान से लंदन पहुंची और बर्मिंघम एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट ने लैंड किया।
इससे पहले इमरान और रेहम दोनों ने ही ट्वीट कर आपसी रजामंदी से तलाक की बात कही थी। लेकिन अब डेली मेल की ओर से आ रही इस जानकारी ने दोनों के दावे को झुठला दिया है।
मेल ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि इमरान ने रेहाम को तीन बार 'तलाक' लिखकर मैसेज किया था। रेहम पिछले हफ्ते पाकिस्तान से बर्मिंघम पहुंचीं हैं। इमरान के ऑफिस की ओर से रेहम को कॉल भी किया गया। इस सूत्र की मानें तो तलाक की बात से रेहम काफी दुखी थीं।
पिछले 30 अक्टूबर को दोनों के तलाक की खबरें आई थीं जब इमरान खान के स्पोक्सपर्सन ने फेसबुक पर इसका ऐलान किया था। बताया गया था कि रेहम राजनीति में आना चाहती थीं लेकिन इमरान को यह बात मंजूर नहीं थी। दोनों ने 10 माह तक साथ रहने के बाद तलाक लिया है।












Click it and Unblock the Notifications