जेमिमा से शादी की 'बेस्‍ट विशेज' के लिए इमरान चुपचाप लंदन रवाना

लंदन। पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर और इस समय पाक के लोकप्रिय राजनेता इमरान खान शनिवार को चुपचाप यूके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमरान अपनी पूर्व पत्‍नी जेमिमा गोल्‍ड स्मिथ और अपने बेटों की बेस्‍ट विशेज लेने के लिए यूके रवाना हुए हैं।

Imran and Jamima

ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल और डेली मिरर की खबरों के मुताबिक इमरान खान चुपचाप बीबीसी की पूर्व एंकर रेहम खान के साथ निकाह कर चुके हैं। डेली मेल ने लिखा है कि इमरान जेमिमा को खुद अपनी शादी की बात बताना चाहते हैं और इसलिए बिना देर किए वह यूके पहुंच गए हैं।

जेमिमा और इमरान ने करीब नौ साल तक शादी के रिश्‍ते में रहने के बाद अलग होने का फैसला किया था।

अक्‍टूबर 2014 में एक इंटरव्‍यू के दौरान जेमिमा ने कहा था कि इमरान खान के कहे मुताबिक वह खान की जगह अब अपने पुराने 'सरनेम' को ही तरजीह देंगी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इमरान खान ने भी कहा था कि उन्‍होंने अपने समर्थकों के सामने दोबारा निकाह की इच्‍छा जताई थी लेकिन लोगों को कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।

इमरान ने ट्विटर पर लिखा था कि दूसरी शादी में कई बातें होती हैं जिन पर सोचना पड़ता है। इस शादी में आपके बच्‍चों को भी शामिल करना होता है। माना जा रहा है कि इमरान जल्‍द ही अपनी इस शादी के बारे में ऐलान कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+