पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीर-उल-मुल्क बने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री
पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके नसीर-उल-मुल्क को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री घोषित किया गया है। पाकिस्तान की इस संसद का कार्यकाल 11 मई को पूरा हो चुका है लेकिन आम चुनाव 25 जुलाई को होने हैं।
Recommended Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके नसीर-उल-मुल्क को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री घोषित किया गया है। पाकिस्तान की इस संसद का कार्यकाल 31 मई को पूरा हो रहा है लेकिन आम चुनाव 25 जुलाई को होने हैं। इससे पहले एक जून को नई कार्यवाहक सरकार अपना जिम्मा संभाल लेगी। मुल्क के नाम का ऐलान विपक्ष के नेता खुर्शीद शाह की ओर से इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया गया। मुल्क के नाम के ऐलान से पहले शाह और प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी की मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात में मुल्क के नाम पर चर्चा हुई। अब्बासी भी इस प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे और पाकिस्तान नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक भी मीडिया से मुखातिब थे।

छह हफ्तों से जारी था गतिरोध
शाह ने जानकारी दी कि किसी के भी नाम को भी खारिज नहीं किया गया था। मुल्क का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया। उनके नाम के ऐलान से पहले सभी पार्टियों को भरोसे में लिया गया था और फिर उन्हें प्रधानमंत्री बनाए जाने का फैसला हुआ था। शाह ने कहा कि इस बात की खुशी है कि वर्तमान सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने में सफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि जुलाई में होने वाले आम चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र होंगे। वहीं अब्बासी ने कहा कि जो भी नाम इस पद के लिए चुने गए थे वह अपने आप में योग्य थे। सोमवार को हुए ऐलान के साथ ही सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और विपक्ष में चला आ रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया। छह हफ्तों से सरकार और विपक्ष के बीच कई मीटिंग्स हुईं लेकिन इसके बाद भी अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को लेकर रजामंदी नहीं बन पा रही थी। कई लोग मान रहे थे कि इस मुद्दे को अब संसदीय समिति के पास भेजा जा सकता है।
कौन हैं मुल्क
जस्टिस मुल्क का नाम 17 अगस्त 1950 को स्वात घाटी के मिंगोरा में हुआ था। उन्होंने इनर टेंपल लंदन से बार-एट-लॉ की डिग्री ली और फिर 1977 में बार के लिए उनका चयन हो गया। उनके पिता कामरान खान एक बिजनेसमैन थे और उन्हें स्वात घाटी में धर्मार्थ कार्यों के लिए आज तक लोग जानते हैं। गोल्फ के शौकीन मुल्क को पेशावर हाई कोर्ट में जज बनने से पहले 17 वर्षों तक सभी क्षेत्रों में वकालत का अनुभव था। कुछ वर्षों तक पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहने के बाद वह सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए। साल 2014 में उन्हें पाकिस्तान के 22वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ दिलाई गई थी।
-
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications