पाक अधिकारी की चिट्ठी, 8 करोड़ में दी जा चुकी है हाफिज सईद की सुपारी, सुरक्षा बढ़ाओ
इस्लामाबाद। कुछ खुफिया एजेंसियां हाफिज सईद को मारने का प्लान बना रही हैं। इसके लिए एक संगठन को आठ करोड़ रुपए भी दिया जा चुके हैं। ये सब बातें पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पंजाब (पाकिस्तान) के गृह विभाग को लिखी चिट्ठी में कही हैं और सईद की सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने को कहा है। चिट्ठी में कहा गया है कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने उसकी हत्या कराने के फिराक में है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण की तरफ से लिखी इस चिट्ठी में एक प्रतिबंधित संगठन को हाफिज सईद की सुपारी दिए जाने की बात कही गई है।

सईद आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत 30 जनवरी से लाहौर के अपने घर में नजरबंद है। गृह विभाग ने पिछले महीने उसकी नजरबंदी जनसुरक्षा कानून के तहत 26 नवम्बर तक के लिए बढ़ा दी थी। जून 2014 में अमेरिका ने जमात उद दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर इसके मुखिया सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है। हाफिज सईद को भारत में कई आतंकी हमलों का साजिशकर्ता माना जाता है। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड भी सईद ही है।












Click it and Unblock the Notifications