नवाज के हटते ही 25 साल बाद पाकिस्तान की कैबिनेट में हिंदू मंत्री
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में नवाज शरीफ के पद छोड़ने के बाद शाहिद खाकन अब्बासी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री पद की शपद ली। शपथ ग्रहण के दौरान करीब 25 साल बाद एक हिंदू सांसद को भी पाकिस्तान सरकार की कैबिनेट में शामिल किया गया। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने 47 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई, जिनमें हिंदू सासंद दर्शन लाल भी शामिल थे।

पेशे से डॉक्टर दर्शन लाल को पाकिस्तान के चारों प्रांतों के बीच समन्वय का प्रभारी बनाया गया है। 65 वर्षीय दर्शन लाल सिंध प्रांत के मिरपुर में डॉक्टरी का अभ्यास कर रहे हैं। 2013 में दर्शन लाल नवाज शरीफ की पार्टी पीएम-एल के टिकट पर दूसरी बार जीत कर नेशनल असेंबली पंहुचे थे।
आपको बता दें कि नवाज शरीफ के करीबी ख्वाजा आसिफ को विदेश मंत्री के चुना गया है जो 2013 से हिना रब्बानी खार के जाने के बाद से पद खाली थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पनामागेट स्कैंडल में नवाज शरीफ को दोषी पाया था, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications