पाक: बलूचिस्तान की मस्जिद में नमाज के बाद ब्लास्ट, 25 की मौत
बलूचिस्तान की मस्जिद में हुए धमाके मे हुए ब्लास्ट के चलते 10 की मौत हुई है। इलाके को घेर लिया गया है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान में हुए एक धमाके में 25 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलूचिस्तान के मस्तंग इलाके के पास एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद यह धमाका हुआ।
पाकिस्तान अखबार डॉन की वेबसाइट के अनुसार इस धमाके में सीनेट उपाध्यक्ष अब्दुल गफूर हैदरी के काफिले को काफी नुकसान पहुंचा है। धमाका उस वक्त हुआ जब हैदरी का काफिला मस्जिद से निकल रहा था।

हैदरी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें हल्की चोट आई है। वहीं पुलिस के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ऐसे में वो अभी मृतकों की स्पष्ट संख्या बताने में अक्षम हैं।
पुलिस और एफसी के जवान मौजूद
घटना स्थल पर लेवी, पुलिस और फ्रंटियर कोर (एफसी) के जवान मौजूद हैं और इलाके को घेर दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए मस्तंग के ही सिविल अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों में जिनकी हालत ज्यादा खराब है उन्हें क्वेटा स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

इसके साथ ही सिविल अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है साथ छुट्टी पर गए डॉक्टरों को बुला लिया गया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications