Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाक पत्रकार का नाम पाक सरकार ने ECL से हटाया

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने पत्रकार सिरिल अलमेड़ा का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट से हटा दिया है। इस बात की जानकारी मंत्री चौधरी निसार ने दी।

nisar

उन्होंने कहा कि अलमेड़ा देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे इसलिए उन्हें नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया गया था।

निसार ने कहा कि इसीएल में नाम डालने से पहले बाकायदा जांच की जाती है। मौजूदा मामले में जांच तीन से चार दिन में पूरी हो जाएगी।

गौरतलब है कि पाक अखबार डॉन के पत्रकार सिरिल ने एक स्टोरी की थी जिसमें लिखा गया था कि सरकार ने सेना को बताया था कि या तो आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करिए या फिर अंतरराष्ट्रीय अलगाववाद का सामना करिए।

ये बताया निसार ने

निसार ने बताया कि अलमेड़ा को सूची से हटाने का फैसला उच्च स्तरीय कमेटी की मीटिंग में किया गया है।

इससे पहले पाकिस्तान के एक अखबार ने पाकिस्तान की सेना और सरकार से पूछा था कि क्यों नहीं जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर और जमात-उत-दावा के हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है?

क्यों इनके खिलाफ कोई कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है?

अखबार ने किया था समर्थन

अखबार की सम्पादकीय में लिखा गया था कि सिरिल अलमेडा की रिपोर्ट को बनावटी और काल्पनिक बताया है लेकिन सेना और सरकार के उच्च स्तरीय लोगों ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि क्यों नेशनल एसेम्बली के सदस्य बैन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

साथ ही अखबार ने अपने सम्पादकीय में कहा था कि पत्रकार बिरादरी सिरिल के साथ है।

इससे पहले निसार ने दावा किया था कि सिरिल की खबर गलत थी साथ ही कहा कि सिरिल का नाम इसीएल में सिर्फ जांच के लिए डाला गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+