अवैध हथियार रखने के जुर्म में कॉकरोच और टिड्डा को 14 साल जेल
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की एक अदालत ने कॉकरोच और टिड्डा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने ये फैसला अवैध हथियार रखने के जुर्म में सुनाई है। अगर आप अब भी नहीं समझा पाए तो हम आपको बताते है क्या है कॉकरोच और टिड्डा को मिली इस सजा की असलियत। दरअसल पाकिस्तान की सेशन कोर्ट ने दो अपराधियों को 14 साल की जेल की सजा सुनाई है। गर्लफ्रेंड 'जारा' से मिलने पाक गए मुंबई के 'वीर' को जासूसी के आरोप में जेल

कराची के सेशन कोर्ट ने नईम और फरहान नाम के दो शख्स को अवैध हथियार और विस्फोटक रखने के जुर्म में ये सजा सुनाई है। यहां खास बात ये है कि पाकिस्तान की राजनीति में इन दोनों को कॉकरोच और टिड्डा के नाम से जाना जाता है।
इस देश में नहीं की 2 शादियां तो हो जाएगी उम्रकैद!
पाकिस्तान के प्रसिद्ध अखबार "द डॉन" के मुताबिक साउथ कराची के सेशन कोर्ट में राजनीतिक पार्टी से ताल्लुकात रखने वाले नईम उर्फ कॉकरोच और फरहान उर्फ टिड्डा को 14 साल की सजा दी है। कोर्ट ने इन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications
