PAK में ईसाई महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो रेप के बाद की हत्या, डेढ़ साल पहले पति का भी किया था कत्ल

पाकिस्तान में एक बार फिर से एक अल्पसंख्यक की हत्या की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर मेहर टाउन इलाके में शाजिया इमरान नाम की एक मुस्लिम महिला की पिछले महीने शादी से इनकार करने और इस्लाम न अपनाने की वजह से हत्या कर दी गई।

40 वर्षीय शाजिया के तीन बच्चे हैं और वो एक सरकारी अस्पताल में नर्स थी। परिजनों का दावा है कि मारने से पहले शाजिया संग बलात्कार किया गया था। इसके बाद उसका गला काट दिया गया और उस पर तेजाब डाल दिया गया।

Christian woman killed for refusing to convert to Islam

शाजिया के भाई ने कहा कि हमें नहीं पता कि हत्या के बाद उसपर तेजाब डाला गया था या उसके जिंदा रहते ऐसा किया गया। डेढ़ साल पहले शाजिया के पति का भी कत्ल कर दिया गया था। अब तक उसके कातिलों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने इसे एक दुर्घटना बताकर केस बंद कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हत्या के संदिग्ध नोमेन गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। नोमान ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। मृतक के भाई जफर मसीह ने कहा कि जब शाजिया का कत्ल हा उस वक्त वो अपने घर में तीन बच्चों के साथ थी।

जफर ने कहा कि हत्यारा इस इलाके का बड़ा नेता है। वह कई दिनों से उसकी बहन पर इस्लाम अपनाने और उससे निकाह का दबाव डाल रहा था। जफर ने कहा कि उसकी बहन के पति की हत्या भी इसी ने की थी।

जफर ने कहा कि परिवार की सलामती के लिए शाजिया ने कभी भी ये बात घर में नहीं बताई। लेकिन अपहरण किए जाने से 3 दिन पहले उसने एक रिश्तेदार को बताया था कि उसे गुज्जर ने धमकी दी है कि उसने शादी से इनकार किया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

शाजिया मसीह के 16 वर्षीय सबसे बड़े बेटे ने जफर मसीह को सबसे पहले बताया कि उसकी मां घर नहीं लौटी हे। इसके बाद सभी ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसे ढूंढने में असमर्थ रहने पर उन्होंने 7 जून को पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी।

जफर मसीह ने कहा, पुलिस ने गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है, लेकिन पुलिस हत्या में शामिल अन्य तीन लोग जो गुज्जर के भाई हैं, उन्हें गिरफ्तार करने में रुचि नहीं ले रही है।

जफर ने कहा कि वे बहुत खतरनाक हैं और हमें सुलह करने की धमकी दे रहे हैं। स्थानीय इवेंजेलिकल चर्च के सदस्य जफर मसीह ने कहा, फोरेंसिक जांच से पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी ने गुज्जर अपने इकबालिया बयान में कहा है कि महिला ने अपने पति की मौत के बाद उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। इसके बाद महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+