हमारे लिए जितना चीन खतरनाक है उतना ही पाकिस्तान: बलोच प्रतिनिधि
नयी दिल्ली। एक ओर जहां पाकिस्तान आज अपनी आजादी मना रहा है तो वहीं दूसरी ओर बलूचिस्तान में नागरिकों के मानवाधिकार के मुद्दे पर उसकी असलियत सबके सामने आ गई है। बलूच प्रतिनिधि ने पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी है। यूरोपियन यूनियन और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के सामने में बलूच जनता के प्रतिनिधि मेहरान मारी ने पाकिस्तान की सच्चाई पूरी दुनिया के सामने ला दी है।

जिनीवा में मेहरान ने कहा कि जब से नवाज शरीफ प्रधानमंत्री बने हैं, तब से बलूचिस्तान में पाक सेना की गतिविधियां और बढ़ गई हैं। यहां के युवाओं का अपहरण किया जा रहा है। उन्हें तंग किया जा रहा है। उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मेहरान ने पाकिस्तान के इन जुल्मों के खिलाफ PM मोदी से भी मदद की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी से बलूचिस्तान के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की अपील की है।
मेहरान ने कहा कि जिस तरह के बलूचिस्तान में चीन की सक्रियता बढ़ती जा रही है उसे देखने के बाद कहना गलत नहीं होता कि हमारे लिए जितना खरतनाक पाकिस्तान है उतनी ही चीन भी। पाकिस्तान की ही तरह चीन भी बलूच जनता और उनके संसाधनों के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
वहीं बलोच रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख बरहुमदाग बुगती ने बलूचिस्तान होते हुए बनने वाले प्रस्तावित चीन-पाकिस्तानी आर्थिक कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान पर हमला किया और कहा कि इस कॉरिडोर का मकसद बलूचिस्तान की प्रकृतिक संसाधनों का दोहन करना है।












Click it and Unblock the Notifications