नये साल के पहले दिन मुशर्रफ पर तय होंगे आरोप

Pervez Musharraf
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ के खिलाफ उच्च श्रेणी के देशद्रोह के मामले में 1 जनवरी 2014 को आरोप तय करेगी। न्यायालय के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुशर्रफ के खिलाफ संविधान को निष्प्रभावी बनाने के मामले की मंगलवार से सुनवाई शुरू होनी थी। पूर्व राष्ट्रपति हालांकि सुरक्षा कारणों से अदालत में पेश नहीं हो सके।

तीन सदस्यीय विशेष अदालत ने मुशर्रफ को सुनवाई के पहले दिन हाजिर होने के लिए कहा था। पुलिस ने कहा कि मुशर्रफ के अदालत आने के मार्ग में उन्होंने पांच किलो का बम और दो पिस्टल बरामद किया है। मुशर्रफ के वकील मंसूर अली खान ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल जान पर खतरा होने की वजह से अदालत में पेश नहीं हो सकते।

तीन सदस्यीय अदालत के प्रमुख न्यायमूर्ति फैसल अरब ने दलील मंजूर करते हुए मुशर्रफ के वकील से सुरक्षा खतरे के बारे में लिखित आग्रह पेश करने के लिए कहा। सरकार के वकील ने हालांकि दलील दी कि मामले की प्रकृति को देखते हुए मुशर्रफ को व्यक्तिगत पेशी से छूट नहीं दी जा सकती।

मुशर्रफ के वकील ने अदालत से दो सप्ताह के बाद सुनवाई करने का आग्रह किया, लेकिन न्यायालय ने एक सप्ताह सुनवाई टालने की अनुमति देते हुए 1 जनवरी की तारीख तय कर दी। अदालत ने अगली सुनवाई के दिन मुशर्रफ के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त करने के आदेश दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+