कंदील बलोच का हत्‍यारा भाई पुलिस की गिरफ्त में

मुल्‍तान। पाकिस्तानी बोल्ड मॉडल कंदील बलोच की मुल्तान में हत्या करने वाला उसका भाई गिरफ्तार हो गया है। हत्यारे ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है और कहा है कि ऑनर के लिए कंदील की गला दबाकर हत्या की थी। कंदील के भाई के मुताबिक वह कंदील के फेसबुक पोस्ट और विवादित वीडियोज से परेशान था।

Brother of Pakistani model Qandeel Baloch arrested for her murder

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को ही कंदील की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को कंदील की हत्या का शक उसके भाई वसीम पर था, जो कि वारदात के बाद से फरार था। जिला पुलिस प्रमुख अजहर अकरम ने बताया कि कंदील की मौत गला घोंटने से हुई है।

पुलिस ने यह भी बताया कि कंदील को अपने ही परिवार से मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने की धमकी मिली थी। कंदील का भाई पहले ही फेसबुक पोस्ट और वीडियो को लेकर उसे धमकी दे रहा था।

कंदील ने 15 जुलाई को अपना आखिरी फेसबुक स्टेटस डाला था। इसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें भले ही कितनी बार भी हराने की कोशिश की जाए लेकिन वह एक लड़ाके की तरह जवाब देंग।

जियो न्यूज के मुताबिक कंदील की इस मांग पर पाकिस्तानी गृहमंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जान को खतरा होने की वजह से कंदील ने ईद के बाद विदेश में बसने की योजना तक बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+