आतंकवाद पर अपने ही देश में घिरे इमरान खान, बिलावल भुट्टो बोले पीएम जेल में और आतंकी आजाद
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आतंकवाद के मुद्दे पर अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के मुखिया और पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो ने इमरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान को फटकार लगाते हुए बिलावल ने कहा है कि पाकिस्तान में ऐसे आतंकी संगठनों और उनके मुखिया को जगह क्यों मिली हैं जो दूसरे देशों पर हमले के लिए जिम्मेदार हैं। बिलावल ने जेल में बंद पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद ही उन्होंने यह बात कही है। यह भी पढ़ें-सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान के पीएम इमरान को दिया यह चैलेंज

आतंकियों पर सरकार क्यों नहीं करती कार्रवाई
बिलावल भुट्टो ने कहा कि उनकी माता और पिता को तो सजा दी गई लेकिन पाक में मासूम बच्चों की हत्या करने वाले संगठन आजाद हैं। ये वही संगठन हैं जो विदेशी जमीं पर आतंकी हमलों को अंजाम दे रहे हैं। बिलावल ने इसके साथ ही पाक सरकार पर आरोप लगाया कि दूसरे देशों में आतंकी हमले करने वाले संगठनों पर कार्रवाई करने की सोच क्यों नहीं है। बिलावल बुधवार को सिंध में थे और यहां पर वह मीडिया से मुखातिब थे। बिलावल, पीपीपी के चेयरमैन हैं ओर विपक्ष के टॉप नेता हैं।

चुने गए पीएम जेल में मगर आतंकी आजाद
बिलावल भुट्टो ने कहा कि यह अब वह पाकिस्तान है जहां पर तीन बार लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए प्रधानमंत्री तो जेल में हैं लेकिन आतंकी संगठन जो दूसरे देशों में हमले कर रहे हैं, उनके लीडर फ्री हैं। विपक्ष के नेता बिलावल का इशारा पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तरफ था। उनके इस बयान को इमरान की सरकार के मुंह पर एक बड़ा तमाचा माना जा रहा है।
इमरान के सामने रखीं तीन शर्तें
बिलावल इसके साथ ही इमरान खान की सरकार से तीन मांगे की हैं। उन्होंने इमरान से पार्लियामेंट की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (एनएससी) गठित करने को कहा है। बिलावल की दूसरी शर्त में प्रतिबंधित संगठनों से दूरी बनाने और तीसरी शर्त में उन तीनों कैबिनेट मिनिस्टर्स को हटाने को कहा गया है जिनके संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से हैं।

इमरान के मंत्रियों और आतंकियों की दोस्ती
बिलावल ने इमरान सरकार पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के तीन नेताओं की प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से सांठगांठ है। बिलावल ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब पीएम इमरान ने कहा है कि किसी भी आतंकी संगठन को पाकिस्तान की सरजमीं से दूसरे देशों में आतंकी हमलों की इजाजत नहीं दी जाएगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो चले हैं।












Click it and Unblock the Notifications