आतंकी हाफिज सईद की धमकी, कश्मीर मुद्दा जल्द हल करे भारत, वरना कर देंगे तबाह
नयी दिल्ली। पाकिस्तान सरकार से संरक्षण प्राप्त जमात उद दावा के आतंकी सरगना हाफिज सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली धमकी दी है कि अगर उन्होंने कश्मीर समस्या को हल नहीं किया तो वो हिंदुस्तान को तबाह कर देगा।

हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ जिहाद काऐलन करते हुए कहा है कि पाकिस्तानी और कश्मीरी सगे भाई हैं और उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। सईद ने अपने समर्थकों से कहा कि पाकिस्तानियों को आगे आना चाहिए और भारत से आजादी हासिल करने में कश्मीरियों की मदद करनी चाहिए।
भारत के खिलाफ आग उगलते हुए कहा कि अगर भारत अमेरिका की मदद के लिए अफगानिस्तान में सैनिक भेज सकता है, तो मुजाहिदीन के पास कश्मीर जाने और अपने भाइयों की मदद करने का पूरा हक है। सईद ने उकसावे की भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कश्मीरी भी मदद की फरियाद कर रहे हैं और उनकी अपील पर जवाब देना हमारा कर्तव्य है।












Click it and Unblock the Notifications