Balochistan Blast: बलूचिस्तान के बरखान में मोटरसाइकिल बम ब्लास्ट, 2 की मौत, 11 घायल
Balochistan Blast: पाकिस्तान का अशांत प्रांत बलूचिस्तान सोमवार को फिर बम धमाके की वजह से दहल गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बरखान के बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल में विस्फोटक छिपा कर रखा गया था। इसमे ब्लास्ट होने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है जबकि 11 अन्य लोग घायल है। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद इस क्षेत्र में रेलवे का परिचालन रोक दिया गया है। इस धमाके में घायल 11 लोगों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
Balochistan Blast: बरखान इलाके में हुआ भारी नुकसान
बलूचिस्तान में पिछले कई दशक से पाकिस्तान की सरकार और सेना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन होता रहे हैं। बलूच विद्रोहियों ने पहले भी कई बार पुलिस और सेना पर हमले किए हैं। बरखान के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल्ला खोसा ने बताया कि एक बाजार में खड़ी मोटरसाइकिल में विस्फोटक छिपा कर रखा गया था। विस्फोटक फटने से आसपास की दुकानों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। 11 घायलों में चार की हालत गंभीर है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान दुनिया को धोखा देना बंद करो', भारत ने बलूचिस्तान बम हमले के PAK के आरोपों को खारिज किया
पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है और संदिग्धों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले मार्च में भी बलूचिस्तान में इसी तरह का एक ब्लास्ट हुआ था। उसमें खुजदार जिले में मोटरसाइकिल पर लगाए गए एक बम को रिमोट से उड़ाया गया था। उस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी और पांच घायल हुए थे।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ भारी नाराजगी
बलूचिस्तान लंबे समय से अशांति का क्षेत्र रहा है और पाकिस्तान के इसी सूबे में देश की सरकार और सेना दोनों के खिलाफ 1947 से ही प्रदर्शन होते रहे हैं। बलोच अलगाववादी गुट 1947 में पाकिस्तान में शामिल किए जाने को जबरन विलय मानते हुए इसे बलोच लोगों के साथ अन्याय बताते हैं। ऐसे समूह अक्सर सरकारी ठिकानों और आम नागरिकों को निशाना बनाते हैं। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बता दें कि पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा बलूचिस्तान ही है। यह प्राकृतिक खनिजों से भी भरपूर है। हालांकि, इस सूबे में आबादी और बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है। यहां बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है।
यह भी पढ़ें: Pakistan: बलूचिस्तान में आत्मघाती हमला, स्कूल बस को मारी टक्कर, 4 मासूमों की जान गई, 38 बच्चे घायल












Click it and Unblock the Notifications