पीएम मोदी की तरह अमेरिका और यूरोप भी मानें पाक को बलूचिस्तान का 'हत्यारा'!
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से बलूचिस्तान का जिक्र किया इसके चर्चे दुनिया भर में शुरू हो गए। पीएम मोदी के भाषण के बाद बलूचिस्तान के लोगों को भी थोड़ी उम्मीदें लगने लगी हैं।

अमेरिका और यूरोप दें समर्थन
बलोच लीडर खलील बलोच ने तो यहां तक कह दिया है कि अब अमेरिका और यूरोप को भी पीएम मोदी की ही तरह बलूचिस्तान आंदोलन का समर्थन शुरू कर देना चाहिए।
खलील ने कहा है कि अब समय आ गया है जब दुनिया को यह समझना होगा कि कैसे पाकिस्तान बलूचिस्तान का प्रयोग अपनी आतंकवाद पर आधारित नीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयोग कर रहा है।
पाक की ओर से हुईं हत्याएं
खलील के मुताबिक आतंकवाद का मुकाबला करना होगा न कि इसे आगे बढ़ाने में समर्थन देना चाहिए। खलील बलोच नेशनलिस्ट मूवमेंट के चेयरमैन हैं और उन्होंने एक बयान जारी कर यह बात कही है।
खलील ने आगे कहा कि बलूचिस्तान को उम्मीद है कि अमेरिका और यूरोप भी अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही तरह बलूचिस्तान में जारी हत्याओं के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराना शुरू करेंगे।
चाहिए पाकिस्तान से आजादी
खलील ने कहा कि पिछले 68 वर्षों से पाकिस्तान यहां के लोगों पर जुल्म ढहा रहा है। यहां के लोगों को पांच बार युद्ध का सामना करना पड़ा है और अब उन्हें पाकिस्तान से आजादी चाहिए।
खलील ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बलूचिस्तान पर दिया गया बयान काफी सकारात्मक है। उन्होंने पीएम मोदी का शुक्रिया भी अदा किया और उनके बयान का स्वागत किया।












Click it and Unblock the Notifications