पाकिस्‍तान में अब एक और हिंदू लड़की को अगवा कर इस्‍लाम कुबूलवाने की खबरें

Recommended Video

    Pakistan में एक और हिंदू लड़की अगवा, Imran Khan की पार्टी के सदस्य पर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में अब एक हिंदू लड़की को अगवा कर, उसे जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाने की खबरें आ रही हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया है कि इस लड़की को इंस्‍टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (आईबीए) से अगवा किया गया जो कि सिंध प्रांत के सुक्‍कुर में हैं। इससे पहले एक सिख लड़की जगजीत कौर के अपहरण और उसके जबरन धर्मांतरण की खबरें आई थीं। जगजीत कौर की शादी एक मुसमलान लड़के से कराई गई और इस घटना का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

    भाई ने किया अलग दावा

    भाई ने किया अलग दावा

    जिस लड़की को इस बार अगवा किया गया है, उसका नाम रेणुका कुमारी है और वह एक अंडरग्रेजुएट स्‍टूडेंट हैं। उन्‍हें उनके कॉलेज से अगवा किया गया है। पाकिस्‍तान हिंदू पंचायत जो एक एनजीओ है, उसकी ओर से फेसबुक पोस्‍ट के जरिए दावा किया गया है कि 29 अगस्‍त को रेणुका कॉलेज के लिए निकली थीं और उसके बाद गायब हो गई हैं। इस बीच उनके भाई विनेश ने बताया है कि उनकी बहन क्‍लास में पढ़ने वाले एक लड़के बाबर अमन के साथ रिलेशनशिप में थीं। विनेश का दावा है कि दोनों इस समय सियालकोट में हैं।

     सियालकोट में होने की खबरें

    सियालकोट में होने की खबरें

    वहीं, कुछ सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि दोनों इस समय पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ता मिर्जा दिलावर बेग के सियालकोट स्थित घर पर रह रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रेणुका को बिल्‍कुल उसी तरह जबरन इस्‍लाम कुबूल करवाया गया है जैया कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय की बाकी लड़कियों को कुबूल करवाया जाता है। इस बीच पुलिस ने बाबर अमन के भाई को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले 19 वर्ष की जगजीत कौर के अपहरण और फिर इस्‍लाम में परिवर्तन कराने की खबरें आई थीं।

    सिख लड़की जगजीत अगवा

    सिख लड़की जगजीत अगवा

    जगजीत कौर नानकाना साहिब की रहने वाली हैं और उनके परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मदद की अपील की थी। पीड़‍ित लड़की का वीडियो शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर एस सिरसा की ओर से शेयर किया गया था। लड़की की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की के परिवारों वालों का आरोप है कि लड़की को शादी के लिए मजबूर किया गया।

    परिवार ने लगाई इमरान से गुहार

    परिवार ने लगाई इमरान से गुहार

    लड़की के परिवारवालों ने प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और लड़की को वापस भेजा जाए।परिवार की मानें तो अगर उन्‍हें सुरक्षा नहीं दी गई तो फिर लड़की के भाई और पिता को मार दिया जाएगा। जगजीत के भाई मनमोहन सिंह ने कहा था, 'जिस लड़की को कल अगवा किया गया है वह मेरी बहन है। उसे धमकाया गया था कि अगर उसने इस्‍लाम नहीं कुबूला तो फिर उसके पिता और भाई की हत्‍या कर दी जाएगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+