आर्थिक तंगी के बीच ही मंगलवार को मिनी बजट लाएंगे पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान

इस्‍लामाबाद। कैश क्रंच और मुश्‍किल हालातों से जूझते पाकिस्‍तान में नई सरकार मंगलवार को मिनी बजट पेश करेगी। प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्‍त मंत्री असद उमर मंगलवार को देश का मिनी बजट पेश करेंगे। इमरान ने यह बात कराची में मीडिया संस्‍थानों के मालिकों से मुलाकात के बाद कही। इमरान ने देश का खर्च कम करने के लिए कठोर उपाय लागू करने के बारे में भी कहा है। उन्‍होंने साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि समाज से भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करना काफी जरूरी है।

imran-khan-mini-budget-pakistan

अर्थव्‍यवस्‍था इमरान की सबसे बड़ी चुनौती

इमरान की मानें तो कठिन कदम और भ्रष्‍टाचार रोकना उनकी सरकार के दो अहम प्राथमिकताएं हैं। पाकिस्‍तान के आर्थिक विशेषज्ञों की ओर से कहा है कि देश की सरकार के सामने व्‍यापार और बजट घाटे के बोझ को कम करने की चुनौती सबसे बड़ी है। उनकी मानें तो यही दोनों चुनौतियां देश की अर्थव्‍यवस्‍था को कमजोर बना रही हैं। इमरान सरकार ने फैसला किया कि देश के अमीर लोगों पर ज्‍यादा टैक्‍स लगाया जाएगा। इसके साथ ही तनख्‍वाह से घर चलाने वाले वर्क पर टैक्‍स का बोझ कम किया जएगा। वित्‍त मंत्री असद उमर वित्‍त वर्ष 2018-2019 के बचे हुए नौ माह के लिए बजट पेश करेंगे। इस मिनी बजट को पेश करने का मकसद सरकार की आर्थिक नीतियों को वर्तमान में जारी इंडीकेर्ट्स के साथ चलन में लाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+