26/11 हमलों के बारे में पहले से जानता था 9/11 का मास्‍टरमाइंड ओसामा!

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के न्‍यूजपेपर 'द डॉन' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन इस बात से काफी बेहतरी से वाकिफ था कि 26 नवंबर 2008 को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पर एक बड़ा आतंकी हमला होने वाला है।

osama-had-prior-knowledge-of-26-11

पाकिस्‍तान में ए‍क किताब, 'पाकिस्‍तांस सीक्रेट वॉर ऑन अल कायदा,' रिलीज हुई है और इस किताब में यह दावा किया गया है। डॉन के साथ काम कर चुके पाक के इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्‍ट एजाज सईद ने यह किताब लिखी है।

सईद ने इस किताब में दावा किया है कि लादेन भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध भड़काना चाहता था। इसके अलावा उसकी ख्‍वाहिश थी कि पाक में वह अल कायदा का साम्राज्‍य स्‍थापित कर सके। लादेन परमाणु शक्ति से लैस दोनों देशों के बीच तबाही देखने को बेकरार था।

मुंबई में हुए उन हमलों में 166 लोग मारे गए थे और इन हमलों को पाक से आए 10 आतंकियों ने अंजाम दिया था। पाक में अभी तक इस हमले के दोषी आजाद घूम रहे हैं। वहीं भारत में हमले के दौरान जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को वर्ष 2012 में फांसी दे दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+