सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक आर्मी मीडिया को लेकर गई एलओसी तक
इस्लामाबाद। 28 और 29 सितंबर को एलओसी पर इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की आर्मी अपनी मीडिया को एलओसी तक लेकर गई। पाक सेना ने मीडिया से दावा किया कि एलओसी पर सुरक्षा के इतने चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम हैं कि कोई भी उसको भेद नहीं सकता है। ऐसे में भारत की ओर से हो रहे सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पूरी तरह से गलत हैं।

इंटरनेशनल मीडिया एलओसी पर
पाक आर्मी के एक ऑफिसर ने एलओसी के पास ऊंची पहाड़ी पर जंगलों के बीच बनी इंडियन आर्मी की पोस्ट की ओर इशारा करते हुए कहा कि एलओसी को पार करके पाकिस्तानी इलाके में घुसना संभव ही नहीं है।
पाक आर्मी भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावों को लगातार खारिज कर रही है। इसके तहत ही वह कुछ इंटरनेशनल मीडिया ऑर्गनाइजेशंस से जुड़े पत्रकारों को हेलीकॉप्टर के जरिए एलओसी के पास ले कर गई।
सुहाग की बधाई के बाद फैसला
पाक आर्मी शनिवार को पत्रकारों को एलओसी के पास लेकर गई। इंडियन आर्मी चीफ जनरल दलबीर सुहाग की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल कमांडो को बधाई दिए जाने के बाद पाक आर्मी ने यह कदम उठाया है।
पाक आर्मी का हेलीकॉप्टर पत्रकारों को उन सेक्टरों तक ले गया जो सिर्फ एलओसी से सिर्फ दो किलोमीटर दूर है। यहां से वह जगह दूर नहीं है जहां इंडियन आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक के तहत आतंकी कैंपों को निशाना बनाया था।
एलओसी पर किलेबंदी का दावा
पाक आर्मी के प्रवक्ता आसिम बाजवा ने हरी भरी बंडाला घाटी की तरफ इशारा करते हुए कमांड पोस्ट से कहा कि आप देख सकते हैं कि किस तरह की किलेबंदी गई है और पाकिस्तान ने किस तरह अलग अगल स्तरों वाले सुरक्षा उपाय किए हैं।
बाजवा के मुताबिक इसी तरह के उपाय भारत ने भी अपने लिए किए हैं। ऐसे में एलओसी का उल्लंघन नहीं हो सकता है। बाजवा की मुताबिक सेना यूनाइटेड नेशंस और मीडिया से लेकर आम जनता तक को जवाब देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications