कराची में अफगानिस्‍तान के डिप्‍लोमैट की गोली मारकार हत्‍या, गार्ड हिरासत में

अफगानिस्‍तान के वाणिज्यिक दूतावास में गार्ड ने चलाई अफगानिस्‍तान के डिप्‍लोमैट पर गोली। अफगान नागरिक ही था हत्‍यारा, व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी बनी हत्‍या की वजह।

कराची। पाकिस्‍तान के कराची में सोमवार को अफगानिस्‍तान के डिप्‍लोमैट की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राजनयिक पर गोली सुरक्षा गार्ड ने ही चलाई और यह प्राइवेट गार्ड था। बताया जा रहा है हत्‍या व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी के चलते हुई है।

कराची में अफगानिस्‍तान के डिप्‍लोमैट की गोली मारकार हत्‍या

एक डिप्‍लोमैट घायल

न्‍यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक गोली चलाने वाला गार्ड अफगानिस्‍तान का नागरिक था। जिस डिप्‍लोमैट की हत्‍या हुई है उसका नाम मोहम्‍मद जकी उरो था और यह जूनियर डिप्‍लोमैट के तौर पर तैनात था। जिस गार्ड ने गोली चलाई उसका नाम रहमत उल्‍ला है। घटना के बाद दूतावास वाले क्लिफ्टन इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इस गोलीबारी में एक और डिप्‍लोमैट घायल हो गया है। सीनियर पुलिस ऑफिसर आजाद खान के मुताबिक जो कुछ भी हुआ उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि हत्‍या व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी की वजह से हुई है। फिलहाल इस घटना की जांच शुरू हो गई है और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां पर यह घटना हुई है, वहां पर ही ब्रिटेन, इंडोनेशिया और फ्रांस के दूतावास भी हैं।

शुरुआत में लगा था आतंकी हमला

कराची, पाकिस्‍तान का सबसे बड़ा शहर है और बिजनेस हब है। यहां पर राजनेता, सचिव स्‍तर और मिलिट्री से जुड़े लोग रहते हैं। हाल के कुछ वर्षों में यहां पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ऑपरेशन की वजह से हिंसा में इजाफा हुआ है। सोमवार को हुई घटना के बाद पैरामिलिट्री रेंजर्स ने इलाके को घेर लिया। इस बात का अंदेशा था कि हो सकता है हमला आतंकवाद से जुड़ा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+