PM इमरान खान से पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस मीरा ने मांगी मदद, बोलीं- बंदूकधारी घर में घुस आए और मां को उठा ले गए

नई दिल्‍ली, 17 जून। नजर और शैतान जैसी बॉलीवुड फिल्‍मों में नजर आ चुकीं पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस मीरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीरा ने दावा किया है कि भू-माफिया ने उनकी मां का अपहरण कर लिया है और अब उनकी जान को भी खतरा है। मीरा ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सुरक्षा मांगी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में लाहौर के कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिस (CCPO) में संपत्ति से संबंधित मामले में आवेदन दिया है। साथ ही इमरान खान से गुजारिश की है कि वे इस मामले में दखल दें और जरूरी एक्शन लें। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

पीएम इमरान से मीरा ने कहा- मैंने अपना पूरा करियर देश को समर्पित कर दिया

पीएम इमरान से मीरा ने कहा- मैंने अपना पूरा करियर देश को समर्पित कर दिया

एक इंटरव्‍यू में मीरा ने कहा कि मुझे मिया शाहिद महमूद से धमकियां मिल रही हैं। वो एक बड़ा भू माफिया है और हमारी प्रॉपर्टी में किराए पर रहने के बाद उसे हथियाने की कोशिश कर रहा है। मीरा ने आगे कहा कि मिया शाहिद महमूद ने मेरी मां को किडनैप कर लिया है और अब मेरे परिवार की संपत्ति हथियाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहा है। इंटरव्‍यू में मीरा ने बताया कि मैंने CCPO में आवेदन दे दिया है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। मैंने अपना पूरा करियर देश को समर्पित कर दिया है और मुझे जमीन हथियाने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार की प्रतिक्रिया का इंतजार है।"

वायरल हो रहा है मीरा का वीडियो

वायरल हो रहा है मीरा का वीडियो

मीरा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मररा को ये कहते सुना जा सकता है कि "हम पाकिस्तान को साफ बनाना चाहते हैं। हम अमेरिका और दुबई जैसी जगहें चाहते हैं। मुझे बताइए कि इस तरह की घटनाएं कहां होती हैं।" वीडियो में साफ पता चल रहा कि मीरा हल्‍का सा रो रही हैं और उसी आवाज में कह रही हैं कि दिन दहाड़े बेखौफ बंदूकधारी हमारे घर में घुस जाते हैं। मेरे भाई को मारते हैं। मेरी मां को मारते हैं। मुझे बताइए ऐसा कहां होता है?"

वो खुद और उनके परिवार के बाकी सदस्य फांसी लगा लेंगे

वो खुद और उनके परिवार के बाकी सदस्य फांसी लगा लेंगे

मीरा ने आगे कहा कि वो खुद और उनके परिवार के बाकी सदस्य फांसी लगा लेंगे अगर कोई ये साबित कर दे कि उन्होंने प्रॉपर्टी के दस्तावेज में कोई हेराफेरी की है। वो धोखेबाज लोग झूठ बोल रहे हैं । आपको बता दें कि मीरा का असली नाम इर्तिजा रुबाब है।

44 साल की मीरा ने इन हिंदी फिल्‍मों में किया है काम

  • नजर
  • कसक
  • पांच घंटे में पांच करोड़
  • भड़ास
  • बंपर ड्रा
  • शैतान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+