पाकिस्तान की 'रईस' एक्ट्रेस माहिरा खान को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया लिखी ये बात
मुंबई। बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब खबर है कि पाकिस्तानी सुपर स्टार माहिरा खान को भी कोरोना हो गया है। माहिरा खान ने बॉलीवुड में भी काम किया है और फिल्म रईस में शाहरुख की एक्ट्रेस थीं। कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना माहिरा ने खुद सोशल मीडिया पर दी। माहिरा ने बाताया है कि वह अभी सेल्फ आइसोलेशन में हैं और हाल में उनके संपर्क में आए हुए सभी लोग कोरोना का टेस्ट करा लें। इसके साथ ही माहिरा ने लोगों से मास्क जरूर पहनने की भी अपील की है।
Recommended Video

क्या लिखा माहिरा ने अपने पोस्ट में
माहिरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं अभी आइसोलेशन में हूं और उन सभी से कॉन्टैक्ट कर रही हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं। यह बेहद कठिन है लेकिन मैं जल्द वापसी करूंगी इंशाअल्लाह। प्लीज प्लीज अपने और दूसरों के लिए मास्क जरूर पहनें और सारी सावधानी बरतें।' इसके आगे माहिरा ने लिखा, 'प्रार्थना करें और फिल्मों के सुझावों का स्वागत है।'

साल 2006 में माहिरा ने की करियर की शुरुआत
माहिरा खान ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में एक वीडियो प्रेजेंनटर के तौर पर की थी। उसके बाद माहिरा को पाकिस्तनी टीवी सीरियल में काम मिलना शुरु हो गया और वो एक टीवी एक्ट्रस बन गईं। टीवी शो से उन्होंने बहुत नाम कमाया। उसके बाद महिरा ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमाई और 2011 में शोएब मंसूर की फिल्म ‘बोल'में एक रोल किया। माहिरा की यह फिल्म काफी हिट रही।

इन बॉलीवुड स्टार्स को भी कोरोना हो चुका है
बता दें कि कोरोना वायरस के चपेट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और वरुण धवन, कृति सेनन, कुमार सानु जैसे स्टार्स आ चुके हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी जगत के कई बड़े कलाकारों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications