अफगानिस्‍तान में आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी अभियान में पाक रोड़ा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस माह में दो बार पाकिस्‍तान को आतंकियों को पाक में मिले संरक्षण की वजह से चेतावनी दे चुके हैं। अब एक सीनियर यूएस आर्मी ऑफिसर ने भी पाकिस्‍तान के लिए तल्‍ख तेवर अख्तियार किए हैं।

pakistan-afghanistan-us-terrorism

एक सीनियर यूएस जनरल ने कहा है कि अगर हक्कानी नेटवर्क और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों का पाकिस्तान में पनाह मिलती रही तो फिर अफगानिस्तान में उसके लिए दुश्मन को नष्ट करना मुश्किल होगा।

पेंटागन की ओर से अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो फोर्सेज कमांडर के तौर पर नॉमिनेट हुए जनरल जॉन मिक निकलसन ने बताया कि जब एक दुश्मन उस जैसा पनाहगाह हासिल करेगा तब उसे शिकस्त देना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने सीनेट की आर्म्‍ड फोर्सेज कमेटी के सदस्यों से सुनवाई के दौरान यह कहा।

उन्होंने सीनेट समिति के अध्यक्ष सीनेटर जॉन मैककेन के सवाल के जवाब में कहा कि आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह एक मुख्य चुनौती है। यह एक ऐसा पनाहगाह है जो हमारे दुश्मनों, खासतौर पर हक्कानी नेटवर्क के पास पाकिस्तान के अंदर है।

ओबामा एडीमिनिस्‍ट्रेशन के अफगान पाक पॉलिसी के आलोचक मैककेन ने अमेरिकी सैनिकों की वापसी को फौरन रोकने की भी मांग की। हक्कानी नेटवर्क अलकायदा से जुडा है। यह काबुल में भारतीय दूतावास पर 2008 में बमबारी सहित अफगानिस्तान में पश्मिची देशों और भारत के खिलाफ कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+