आतंक का समर्थन करने वाले पाक का सच, लोग बेच रहे हैं अपने बच्चे
इस्लामाबाद। पाकिस्तान जहां पर आतंकी संगठनों और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को न सिर्फ पनाह मिली हुई है बल्कि उनकी सुरक्षा में सेना तैनात है। एक ऐसा मुल्क जो हर पल भारत को परमाणु हथियारों की धमकी देता है, वहां पर अब लोगों के अपने बच्चों को बेचने की नौबत तक आ गई है। पाक की जिगरा यानी ट्राइबल कोर्ट के एक फैसले के बाद तो कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

पाक की ट्राइबल कोर्ट ने गुलाम रसूल कातोहर नामक व्यक्ति पर 16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। रसूल ने मंगलवार को अपने बच्चों को बेचने के लिए बोली लगाई।
गुलाम का कहना है कि खोसो जनजाति के एक परिवार की ओर से उस पर आरोप लगाया गया है कि दो वर्ष पहले उनके बेटे का इस जनजाति की महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर यानी विवाहेत्तर संबंध था।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक रसूल यह जुर्माना चुकाने के बाद ही दूसरे पक्ष के साथ सुलह की स्थिति में आ पाएगा। अब रसूल अपने दो बेटियों और दो पोतियों को 16 लाख रुपए की कीमत पर बेचना चाहता है।
कोर्ट का कहना है कि अगर रसूल जुर्माना अदा कर सुलह कर ले तो ही कोर्ट उसे बरी करेगा। वहीं रसूल का कहना है कि उसके पास इतने पैसे नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications