पाकिस्‍तान में महिलाओं पर आया बिल, मौलवी ने कहा बनाएगा जोरु के गुलाम

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में महिलाओं पर होने वाली हिंसा को रोकने के लिए एक बिल पेश किया गया है। इस बिल को पंजाब विधानसभा में पेश किया गया है।

जोरु के गुलाम

24 फरवरी को आया बिल

जहां इस बिल को पाकिस्‍तान की मीडिया में काफी सराहना मिल रही है और इसे एतिहासिक करार दिया जा रहा है, वहीं मौलवियों ने इस बिल को इस्‍लाम के खिलाफ बताया है।

यह बिल 24 फरवरी को पास हुआ था और इस बिल के तहत पहली बार महिलाओं को कानून का सहारा मिल सका है।

रुकेगी महिलाओं पर हिंसा

इस बिल के तहत महिलाएं अब घरेलू हिंसा, आर्थिक और मानसिक तौर पर होने वाली प्रताड़ना के साथ ही साइबर क्राइम जैसे मामलों में कानून का सहारा ले सकेंगी।

हर जिले में मौजूद एक कमेटी उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर नजर रखेगी और केस की छानबीन करेंगी। इसके अलावा एसिड फेंकने और दूसरे गंभीर अपराधों में दोषियों को एक जीपीएस ट्रैकर पहन कर आने का नियम बनाया गया है।

कम हो जाएगी पतियों की इज्‍ज्‍त

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के मुताबिक इस कानून का पश्चिमी संस्‍कृति से आकर्षित होकर तैयार किया गया है। उन्‍होंने कहा है कि इस बिल के आने के बाद से उन्‍हें अब पतियों की चिंता होने लगी है।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि उन्‍हें क्‍यों इस बिल में बुराई नजर आती है तो उनका जवाब था कि इस्‍लाम पति और पत्नियों को एक दूसरे का सम्‍मान करना सीखाता है। लेकिन यह नया नियम इस्‍लाम के नियमों को तोड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+