डांस करने पर पांच लड़कियों की क्रूरतम हत्या, मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पाकिस्तान में पांच लड़कियों की एक लड़के साथ डांस का वीडियो सामने आने पर उनकी हत्या कर दी गई। केवल हत्या ही नहीं की गई इस मामले में और भी कई खुलासे हुए...

इस्लामाबाद। क्या लड़कियों का एक लड़के साथ डांस करना इतना गलत है कि उनकी हत्या कर दी जाए? ये सवाल इसलिए क्योंकि पाकिस्तान में ऐसा मामला आया था जिसमें पांच लड़कियों का एक लड़के साथ डांस का वीडियो सामने आने पर उनकी हत्या कर दी गई। केवल हत्या ही नहीं की गई इस मामले में और भी कई खुलासे हुए, जो अब सामने आया है...

murder

पाकिस्तान में हत्या का सनसनीखेज मामला

महज चंद मिनट की एक वीडियो क्लिप में कुछ लड़कियां किसी कार्यक्रम के दौरान नाच-गा रही थी और हंसी-मजाक कर रही थी। इसी दौरान एक लड़का भी इस कार्यक्रम में डांस करने लगा।

ये पूरा वीडियो पाकिस्तान के कोहिस्तान गांव का था जो 6 साल पहले सामने आया था। इस वीडियो में बाजीगा, सरीन जन, बेगम जन, अमीना और शाहीन नाम की लड़कियां आखिरी बार जिंदा नजर आई थी।

इसके बाद से इन लड़कियों का पता नहीं चला कि आखिर वो कहां गायब हो गई। माना जा रहा है कि इन लड़कियों के डांस के वीडियो से इनके समाज के कुछ लोग नाराज हो गए। उन्होंने इनके परिवार वालों पर दबाव बनाकर इनकी हत्या कर दी।

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी थी दो बार याचिका

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इस मामले ने सभी को चौंका दिया। जानकारी के मुताबिक इस मामले में परिजनों ने उन लड़कियों को गरम पानी डालकर कई हफ्तों तक जलाया। फिर गरम कोयले से जलाया गया और आखिर में उनकी हत्या करके उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कुछ साल सामने आए इतने संगीन मामले का पता नहीं चलता अगर उस वायरल वीडियो क्लिप में डांस करने वाले लड़के के परिजन कोर्ट नहीं जाते।

दरअसल, लड़कियों के साथ डांस करने पर उस लड़के की भी हत्या कर दी जाती है। जिसके बाद लड़के के 26 वर्षीय भाई अफजल कोहिस्तानी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस केस को दो बार खारिज कर दिया।

डांस का वीडियो सामने आने के बाद की गई थी लड़कियों की हत्या

बावजूद इसके अफजल ने हार नहीं मानी और आखिरकार पाकिस्तान की हाईकोर्ट ने केस को फिर से खोलते हुए मामले की जांच शुरू की। इस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

अफजल ने कोर्ट में कहा कि एक वीडियो ने उनके परिवार को बर्बाद कर दिया। मेरे भाई की हत्या कर दी गई, अब उसे इंसाफ का इंतजार है।

इस बीच जांच के लिए टीम जब उन लड़कियों के घर गई तो परिजनों ने लड़कियों को जिंदा दिखाने के लिए दूसरी लड़कियों को जांच टीम के सामने पेश किया।

हत्या के बाद केस को उलझाने के लिए रचा गया प्लान

इतना ही नहीं लड़कियों में से दो लड़कियों के अंगूठे इसलिए जला दिए गए क्योंकि उनके अंगूठे के निशान सबूत के तौर पर एक सरकारी संस्था में दर्ज थे। ऐसे में अंगूठे से लड़कियों के मारे जाने का पता चल सकता था।

फिलहाल इतने गंभीर मामले में पांच लड़कियों और लड़के की हत्या के बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई शुरू की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+