16 साल की हिंदू लड़की को किया अगवा, धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से कराया निकाह, पाक में सड़कों पर उतरे हिंदू

16 साल की हिंदू लड़की को किया अगवा, धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम से कराया निकाह, पाकिस्तान में सड़कों पर उतरे हिंदू

इस्लामाबाद, 14 जुलाई: पाकिस्तान में फिर से अल्पसंख्यक समुदायों (हिन्दुओं) के खिलाफ अत्याचार का एक और मामला सामने आया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक 16 वर्षीय हिंदू लड़की का अपहरण कर लिया गया और फिर जबरन उसका धर्म परिवर्तन कर उसका मुस्लिम युवक से निकाह कराया गया। पाकिस्तान के डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध में एक 16 वर्षीय हिंदू किशोरी का अपहरण कर एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद सबसे पहले उसे इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। अब पाकिस्तान में हिंदू समुदाय नवाबशाह में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के घर के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे हिंदू समुदाय के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

हफ्ते भर पहले मुहल्ला से किया गया था अगवा

हफ्ते भर पहले मुहल्ला से किया गया था अगवा

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक करीना नाम की 16 साल की लड़की का एक हफ्ते पहले दादू के काजी अहमद कस्बे के उन्नार मुहल्ला से कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। हिंदू समुदाय के सदस्यों ने मंगलवार (13 जुलाई) को नवाबशाह में जरदारी हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन करने से पहले मुख्य सड़कों पर मार्च किया। उन्होंने दावा किया है कि लड़की का अपहरण कर धर्म परिवर्तन किया गया है।

पुलिस का दावा- हिंदू लड़की मुस्लिम के प्यार में भागी

पुलिस का दावा- हिंदू लड़की मुस्लिम के प्यार में भागी

हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस ने दावा किया है कि हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के के साथ प्यार में भागी है। दोनों ने भागने के बाद कराची में शादी की है। पुलिस के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से लड़की को बरामद करने में मदद करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की है।

पुलिस ने कहा- महिला का नहीं हुआ है अपहरण

पुलिस ने कहा- महिला का नहीं हुआ है अपहरण

हालांकि, स्थानीय पुलिस ने कहा करीना का अपहरण नहीं हुआ था, वह मीर मोहम्मद जोनो गांव के खलील रहमान जोनो के साथ भाग गई थी और कराची की एक अदालत में उससे शादी की थी। पुलिस के अनुसार सुंदरमल की शिकायत पर खलील के पिता असगर जोनो को धारा 365-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

भारत के लोग भी इस मामले पर भड़के

भारत के लोग भी इस मामले पर भड़के

विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद भारत के लोग भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''पाक में हिंदू 12 फीसदी से घटकर अब 3% हो गए हैं। ये लोग फिर भी हिन्दुओं पर जुल्म कर रहे हैं।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''पाकिस्तान अल्पसंख्यक पर जुल्म ढहाता है! तभी दुनिया से भीख मांगता है! भीखमंगा देश जल्द खंड-खंड हो जाएगा!'' एक अन्य यूजर ने कहा, ''बहुत जल्द पाकिस्तान में भी बाबा का बुलडोजर चलना चाहिए।''

कुछ महीने पहले हुई हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या

कुछ महीने पहले हुई हिंदू लड़की की गोली मारकर हत्या

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की पूजा कुमारी की उसके घर पर जाकर एक व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। हमलावरों का विरोध करने के बाद पूजा कुमारी को गोली मारी गई थी। इस घटना पर देश के विभिन्न मानवाधिकार संगठनों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान के रिकॉर्ड में मानवाधिकारों ने कई मीडिया रिपोर्टों और वैश्विक निकायों के साथ देश में महिलाओं, अल्पसंख्यकों, बच्चों और मीडियाकर्मियों के लिए गंभीर स्थिति को दिखाया है लेकिन ये मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+